सपा का भाजपा पर निशाना : 'उत्तर प्रदेश में बेटी-बहू कोई भी सुरक्षित नहीं', अखिलेश ने प्रशासन पर उठाए सवाल

'उत्तर प्रदेश में बेटी-बहू कोई भी सुरक्षित नहीं', अखिलेश ने प्रशासन पर उठाए सवाल
UPT | सपा का भाजपा पर निशाना

Aug 06, 2024 18:58

नोएडा के सेक्टर 38A स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती रोते हुए आरोप लगा रही है कि बार में मौजूद कुछ लोगों ने उसका रेट पूछा...

Aug 06, 2024 18:58

Noida News : नोएडा के सेक्टर 38A स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती रोते हुए आरोप लगा रही है कि बार में मौजूद कुछ लोगों ने उसका रेट पूछा। जानकारी के मुताबिक युवती बार में अपने परिवार के साथ आई थी। युवती ने वीडियो में योगी आदित्यनाथ के महिला सुरक्षा के दावों पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी यूपी सरकार को घेरा है।

यह भी पढ़ें- गार्डन गैलेरिया मॉल का वीडियो वायरल : रोते हुए बोली युवती- 'मेरा रेट पूछा', डीएसपी की बेटी पर धमकाने का आरोप

अखिलेश ने यूपी सरकार को घेरा
अखिलेश यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। अखिलेश ने कहा कि 'ये है नोयडा की एक बहू की पुकार। उप्र में बहन, बेटी, बहू कोई भी सुरक्षित नहीं है क्योंकि थाने, शासन-प्रशासन द्वारा दिये गए ‘आर्थिक लक्ष्यों’ की पूर्ति में लगे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के लिए, इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है कि प्रदेश की एक नारी सिसकी भरभर कर अपने मान-सम्मान की रक्षा हेतु वीडियो के द्वारा गुहार लगा रही है। भाजपा भ्रष्ट-व्यवस्था का पर्याय बन गयी है।'
यह है पूरा मामला
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा का है, जहां सोशल मीडिया पर एक महिला का पुलिस चौकी के सामने रोते हुए वीडियो तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में महिला ने छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, गार्डन गैलेरिया मॉल में दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ। वीडियो में महिला ने कहा कि एक युवक ने मॉल में उससे उसके "रेट" के बारे में पूछा, जिससे विवाद बढ़ गया। इसके बाद, युवक के साथ आई एक लड़की ने उसे धमकी दी और कहा कि वह डीएसपी की बेटी है।

यह है नोएडा पुलिस का कहना
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जीआईपी चौकी पर दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष केवल मौखिक रूप से ही आरोप लगाते हैं। बाद में उन्होंने आपस में समझौता करने की बात की और वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्ष गौर सिटी के रहने वाले थे। लेकिन इस घटना ने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े किए हैं। शहर के पॉश इलाके में इस तरह की घटना सरकार और पुलिस दोनों को कटघरे में खड़ा करती है।

Also Read

मां ने डांटा तो किशोरी ने गंगनहर में लगा दी छलांग, कमालपुर झाल पर गोताखोरों ने शुरू की तलाश

9 Sep 2024 10:09 PM

मेरठ Meerut News : मां ने डांटा तो किशोरी ने गंगनहर में लगा दी छलांग, कमालपुर झाल पर गोताखोरों ने शुरू की तलाश

किशोरी शालू का बड़े भाई निखिल से विवाद हुआ था। जिसके बाद मां ने शालू को डाटा था। इसके बाद से नाराज शालू ने कूड़ी कमालपुर झाल पर पहुंचकर गंगनहर में छलांग लगा दी।  और पढ़ें