ऑथर Mazkoor Alam

Lucknow News : केशव प्रसाद मौर्य ने चलाया स्वच्छता अभियान, बालकेश्वर हनुमान मंदिर में लगाया झाड़ू

केशव प्रसाद मौर्य ने चलाया स्वच्छता अभियान, बालकेश्वर हनुमान मंदिर में लगाया झाड़ू
Uttar Pradesh Times | Swachchhata Abhiyan

Jan 14, 2024 13:02

राज्य के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले 11 दिन का अनुष्ठान कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से देश के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की है। भाजपा कार्यकर्ता उसे आगे बढ़ा रहे हैं।

Jan 14, 2024 13:02

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को राजधानी के बालकेश्वर हनुमान मंदिर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्वच्छ मोहल्ला, स्वच्छ ग्राम, अयोध्या धाम, जय श्रीराम' का नारा दिया था। इसके साथ ही उन्होंने देश के लोगों से स्वच्छता अभियान में भाग लेने की अपील की थी। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर हैं। वहां स्वच्छता अभियान में वह भाग लेंगे।

भाजपा के सभी कार्यकर्ता दे रहे हैं योगदान
राज्य के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले 11 दिन का अनुष्ठान कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से देश के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की है। इस काम में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता योगदान दे रहे हैं।

पीएम ने सफाईकर्मियों के धोए थे पैर
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए सफाईकर्मियों के पैर धोए थे और लोगों से मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे बढ़े, इसलिए बालकेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया है।

Also Read

डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाला में दोषी पाए गए पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश, जानें क्या है पूरा मामला

6 Oct 2024 10:25 AM

लखनऊ Lucknow News : डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाला में दोषी पाए गए पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश, जानें क्या है पूरा मामला

सरोजनीनगर के भटगांव में हुए डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाले में लखनऊ के पूर्व जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश दोषी पाए गए हैं। इस मामले में उन पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगे थे। और पढ़ें