ऑथर Mazkoor Alam

UP Weather : नये साल में बदलेगा मौसम, बारिश और ठंड रुलाएगी

नये साल में बदलेगा मौसम, बारिश और ठंड रुलाएगी
Uttar Pradesh Times | UP Weather

Dec 31, 2023 13:02

नए साल में उत्तर प्रदेश का मौसम भी बदलेगा। एक तारीख से बारिश के आसार हैं। दो जनवरी को पूरे प्रदेश में तेज बारिश होने या गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

Dec 31, 2023 13:02

लखनऊ : नये साल में उत्तर प्रदेश का मौसम भी बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, साल के पहले ही दिन से विभिन्न अंचलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने जानकारी दी कि पहली जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार के आसार बन रहे हैं। दो जनवरी को पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश होने या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। बारिश के कारण से तापमान में गिरावट आएगी। सर्दी और सताएगी। 

यहां नहीं निकलेगी धूप
आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, रविवार 31 दिसंबर को लखनऊ, अयोध्या, गौतमबुद्धनगर, हरदोई, फरूखाबाद, कन्नौज, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, बुलंदशहर, कासगंज, रामपुर, बरेली, पीलीभीत के इलाके में कोल्ड डे रहेगा। इन क्षेत्रों में धूप नहीं निकलेगी। 

ये इलाके रहेंगे कोहरे की गिरफ्त में
फरूखाबाद, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, सीतापुर, हरदोई, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, संभल, बदायूं, कासगंज, अमरोहा और शाहजहांपुर के क्षेत्र घने कोहरे की गिरफ्त में रहेंगे। 

इन मंडलों में तेजी से गिरा तापमान
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि बरेली, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में दिन के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। इन मंडलों के तापमान में काफी कमी आयी है। इन मंडलों के अलावा प्रयागराज, अयोध्या, आगरा और बरेली मंडल के दिन के तापमान में भी गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में रात का सबसे कम तापमान नजीबाबाद में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें