कारोबारी के साथ प्रेमिका ने होटल में छलकाए जाम : फिर प्रेमी का घोंट दिया गला, ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे

फिर प्रेमी का घोंट दिया गला, ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे
UPT | कारोबारी संतोष गौतम की हत्या कर फरार हुई महिला मित्र गिरफ्तार।

Sep 22, 2024 20:54

कारोबारी संतोष गौतम के हत्या के मामले में आरोपी महिला मंजू सिंह को कृष्णा नगर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने होटल के कमरे में विवाद के बाद कारोबारी का गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

Sep 22, 2024 20:54

Lucknow News : कारोबारी संतोष गौतम की हत्या करने वाली उसकी प्रेमिका मंजू सिंह को कृष्णा नगर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने होटल के कमरे में कहासुनी के बाद कारोबारी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद महिला कमरे में शव को छोड़कर फरार हो गई थी। दोनों शराब के नशे में थे। पूछताछ में महिला ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।
 
नशे की हालत में कारोबारी का गला घोंटा
कृष्णानगर कोतवाली एसीपी विनय द्विवेदी ने बताया कि होटल में कारोबारी संतोष गौतम की हत्या करने के बाद फरार आरोपी महिला मंजू सिंह (45) को गिरफ्तार कर लिया गया। वह उन्नाव की रहने वाली है। महिला ने पूछताछ में बताया कि संतोष के साथ होटल सोलम इन में रुकी थी। दोनों ने शराब पी। इस दौरान कारोबारी और महिला के बीच रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई। नशे की हालत में संतोष की गला दबाकर हत्या करने के बाद सुबह मंजू होटल से फरार हो गई थी।



दबाव बनाकर ऐंठ रही थी रुपए       
संतोष के परिवार में पत्नी कृष्णा और तीन बेटियां हैं। करीब चार साल से संतोष के संबंध मंजू नाम की महिला से थे। एक वर्ष पूर्व कृष्णा को पति के संबंध होने का पता चला। जिसे लेकर पारिवारिक कलह शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर संतोष ने महिला से दूरी बनाने की बात कही थी। आरोप है कि मंजू दबाव बनाकर संतोष से रुपये ऐंठती थी। यह बात परिवार को कुछ वक्त पहले ही पता चली।

ये है पूरा मामला
पीजीआई थाना अंतर्गत एल्डिको उद्यान निवासी संतोष कुमार गौतम बिजनौर में कृष्णा ट्रेडर्स के नाम से बिल्डिंग मैटेरियल का व्यापार करते थे। शुक्रवार दोपहर संतोष ने केसरीखेड़ा स्थित होटल सोलम इन में कमरा नम्बर 202 बुक कराया। उनके साथ महिला मित्र मंजू भी थी। शाम को दोनों होटल से घूमने के लिए बाहर गए। रात करीब नौ बजे वापस आकर कमरे में गए। दोनों ने शराब पी। इसके बाद कमरे से बाहर नहीं निकले। शनिवार सुबह महिला कमरे से अकेले बाहर निकली। होलट की रिसेप्शनिस्ट के पूछने पर बताया कि वह नाश्ता लेकर थोड़ी देर में वापस आ जाएगी। काफी देर इंतजार करने के बाद भी महिला नहीं लौटी। जिस पर रिसेप्शनिस्ट ने चेकआउट का समय होने पर सफाई कर्मी को कमरे में भेजा। कमरे का दरवाजा धक्का देते ही खुल गया। दाखिल होने पर सफाई कर्मी को व्यापारी का शव फर्श पर पड़ा मिला था।

Also Read

अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी जादुई आवाज से बांधा समां, झूम उठे दर्शक

22 Sep 2024 10:36 PM

लखनऊ 'बादशाह मैं बादशाह... जरा सा झूम लूं मैं', : अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी जादुई आवाज से बांधा समां, झूम उठे दर्शक

चारबाग स्थित रविंद्रालय सभागार में रविवार को सुरों की महफिल सजी। संगीतमय संध्या में बॉलीवुड के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी जादुई आवाज से समां बांध दिया। और पढ़ें