नोएडा की बेटी वंतिका ने जीता गोल्ड : शतरंज ओलंपियाड में पहली बार दोनों टीम स्वर्ण जीत भारत ने इतिहास रचा, सीएम योगी ने दी बधाई

शतरंज ओलंपियाड में पहली बार दोनों टीम स्वर्ण जीत भारत ने इतिहास रचा, सीएम योगी ने दी बधाई
UPT | भारत का शानदार प्रदर्शन

Sep 22, 2024 22:57

49वें शतरंज ओलंपियाड में भारत ने पहली बार दोनों टीम वर्गों में खिताब अपने नाम किए। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में वंतिका ने महिलाओं के बोर्ड-4 पर खेलते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Sep 22, 2024 22:57

Noida News : भारत ने युवा खिलाड़ियों के दम पर शतरंज ओलंपियाड में वह कारनामा कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर सका था। रविवार को भारत की महिला और पुरुष टीमों ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
नोएडा की बेटी वंतिका अग्रवाल ने महिला टीम को स्वर्ण जिताने में तो मदद की ही खुद भी बड़े उलटफेर करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। भारतीय पुरुष टीम ने इससे पहले टूर्नामेंट के 2014 और 2022 चरण में कांस्य पदक जीते थे. भारतीय महिला टीम ने चेन्नई में 2022 के चरण में कांस्य पदक जीता था।

49वें शतरंज ओलंपियाड में भारत ने पहली बार दोनों टीम वर्गों में खिताब अपने नाम किए। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में वंतिका ने महिलाओं के बोर्ड-4 पर खेलते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके अलावा बोर्ड-1 पर डी गुकेश तीसरे बोर्ड पर ई. अरुण और  महिलाओं के बोर्ड-3 पर दिव्या देशमुख ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड पर कब्जा जमाया।

सीएम योगी ने दी शुभकानाएं
भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भारत वैश्विक मंच पर चमका! 2024 शतरंज ओलंपियाड में ओपन और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई। ओलंपियाड में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतना, यह अविश्वसनीय उपलब्धि हिंदी में अनुवाद के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। राहुल गांधी ने दी बधाई 
राहुल गांधी ने शतरंज ओलंपियाड में भारत के शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखआ कि भारत का गर्व! शतरंज ओलंपियाड में डबल गोल्ड जीतने वाले हमारे चैंपियन - दिव्या देशमुख, आर वैशाली, डी हरिका, तानिया सचदेव, वंतिका अग्रवाल और उनके कैप्टन अभिजीत कुंटे और उनकी टीमों को दिल से बधाई! आपकी प्रबलता, टीम भावना और मेहनत ने हमें गर्व से भरा दिया है!

Also Read