महिला जहरीला पदार्थ खाकर सीएम आवास के पास पहुंची : पुलिस के उड़े होश, जानें पूरा मामला

पुलिस के उड़े होश, जानें पूरा मामला
UPT | महिला जहरीला पदार्थ खाकर सीएम आवास के पास पहुंची

Sep 21, 2024 12:39

मकान और जमीन पर कब्जे से परेशान फिरोजाबाद की रुखसाना ने शनिवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। मुख्यमंत्री आवास के पास लड़खड़ते हुए पहुंची महिला को पुलिस ने आनन-फानन सिविल अस्‍पताल पहुंचाया।

Sep 21, 2024 12:39

Lucknow News : मकान और जमीन पर कब्जे से परेशान फिरोजाबाद की रुखसाना (35 वर्ष) ने शनिवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। मुख्यमंत्री आवास के पास लड़खड़ते हुए पहुंची महिला को पुलिस ने आनन-फानन सिविल अस्‍पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। महिला ने बताया कि दंबग उसके मकान और जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। बेटे की हत्या की धमकी दी जा रही है। इस वजह से वह बहुत दहशत में है। पुलिस से कोई मदद नहीं मिली रही। इसलिए यहां आकर जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। 

कीटनाशक दवाई खाकर जा रही थी सीएम आवास
फिरोजाबाद के रुकनपुरा शिकोहाबाद की रुखसाना ने ला मार्ट कॉलेज चौराहे के पास शनिवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। वह लड़खड़ाते हुए सीएम आवास की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पुलिस कर्मियों की उस पर नजर पड़ी। पुलिस को लगा कि उसकी तबीयत खराब है। जब​ महिला से पूछा तो उसने बताया कि जहरीला पदार्थ खाकर आई है। यह सुनकर पुलिसकर्मी सन्न रह गए। उन्‍होंने महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। महिला ने पूछताछ में बताया कि वह कीटनाशक दवाई खाकर आई है। उसने कीटनाशक कहां से खरीदा और कहां खाया यह नहीं बता पाई है। 



फिरोजाबाद पुलिस को दी सूचना
डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि रुखसाना का आरोप है कि कुछ दंबग लोग उसकी जमीन और मकान पर कब्जा कर रहे हैं। विरोध पर बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी फिरोजाबाद को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहां से पुलिस टीम लखनऊ आ रही है। महिला के परिवार को भी सूचना दे दी गई है।
 

Also Read