यूपी में 2735 कृषि फीडर से 10 घंटे मिल रही मुफ्त बिजली, 14.21 लाख किसानों को फायदा

14.21 लाख किसानों को फायदा
UPT | CM Yogi Adityanath

Jun 25, 2024 18:17

प्रदेश में कुल 23226 विद्युत फीडरों में से 5433 से अधिक फीडरों को विशेष रूप से कृषि कार्यों के लिए बिजली आपूर्ति करने के लिए प्रस्तावित किया गया है। अब तक 2735 फीडरों को कृषि कार्यों के लिए अलग किया जा चुका है।

Jun 25, 2024 18:17

Short Highlights
  • प्रदेश में 5 हजार से अधिक फीडर कृषि कार्यों में किए जाएंगे इस्तेमाल
  • कृषि फीडरों की संख्या बढ़ाने के लिए तेजी से काम करने में जुटी सरकार
Lucknow News: प्रदेश सरकार के फैसले के तहत किसानों को सिंचाई और कृषि कार्यों के लिए मुफ्त बिजली की सुविधा मिलने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च में आयोजित कैबिनेट बैठक में ट्यूबवेल से सिंचाई और कृषि कार्यों के लिए मुफ्त बिजली के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसके अलावा, सरकार ने बजट में भी मुफ्त सिंचाई के लिए 1100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था। इसके तहत अप्रैल से किसानों को मुफ्त सिंचाई की सुविधा मिलने लगी है। वर्तमान में प्रदेश में कृषि कार्यों के लिए 2735 फीडरों से 10 घंटे निःशुल्क बिजली प्रदान की जा रही है। जल्द ही यह संख्या 5000 से अधिक हो जाएगी। अभी तक 14.21 लाख ट्यूबवेल धारक किसानों को फ्री बिजली मिल रही है।

5433 विद्युत फीडरों से 10 घंटे मुफ्त बिजली उपलब्ध
प्रदेश में कुल 23,226 विद्युत फीडरों में से 5,433 से अधिक फीडरों को विशेष रूप से कृषि कार्यों के लिए बिजली आपूर्ति करने के लिए प्रस्तावित किया गया है। अब तक 2,735 फीडरों को कृषि कार्यों के लिए अलग किया जा चुका है, जो किसानों को सिंचाई और अन्य कृषि गतिविधियों के लिए प्रतिदिन 10 घंटे मुफ्त बिजली उपलब्ध करवा रहे हैं। शेष 20,491 फीडरों के माध्यम से बिना विभाजन के 24 घंटे बिजली आपूर्ति जारी है।

भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित 
यूपी में भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। यहां तक कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति को सुनिश्चित किया गया है। इस सुविधा से सभी 75 जनपदों के नागरिकों को लाभ मिल रहा है। साथ ही, कृषि कार्यों को भी ध्यान में रखते हुए, किसानों को भी सरकार द्वारा 10 घंटे तक बिजली प्रदान की जा रही है, यह कदम न केवल उनकी आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देगा, बल्कि उन्हें भी आधुनिक तकनीकों का लाभ उठाने में मदद करेगा।

कृषि फीडरों के लिए तय लक्ष्य को किया जाएगा पूरा
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष कुमार गोयल ने बताया है कि सरकार के निर्देश के अनुसार, प्रदेश में गर्मी के बावजूद 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। सीएम  योगी आदित्यनाथ ने भी किसानों को लाभ प्राप्त कराने के मकसद से योजना शुरू की है, जिसमें कृषि कार्यों के लिए 10 घंटे तक निःशुल्क विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कृषि फीडरों के लिए तय लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। 

Also Read

डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

5 Oct 2024 10:34 PM

लखनऊ यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां एक महीने तक रद्द : डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अवकाश पर एक महीने तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है। और पढ़ें