योगी सरकार मनाएगी वानिकी नववर्ष : मिशन टीम की इस​ दिन होगी घोषणा, बहराइच में पकड़े दो भेड़िये अब यहां आएंगे नजर

मिशन टीम की इस​ दिन होगी घोषणा, बहराइच में पकड़े दो भेड़िये अब यहां आएंगे नजर
UPT | यूपी वानिकी नववर्ष

Sep 29, 2024 20:00

कार्यक्रम में पेड़ बचाने और लगाने के अभियान 2024 को सफल बनाने वाली मिशन टीम को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, अगले साल के लिए 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जनअभियान 2025' की योजना को साकार करने हेतु एक नई मिशन टीम का गठन भी होगा।

Sep 29, 2024 20:00

Lucknow News : योगी सरकार उत्तर प्रदेश में वन संरक्षण और सृजन के प्रयासों को और तेज कर रही है। इस उद्देश्य के तहत 20 जुलाई को एक ही दिन में 36.51 करोड़ पौधों का सफलतापूर्वक रोपण करने के बाद अब प्रदेश सरकार 'वानिकी नववर्ष' मनाने की तैयारी में है। यह आयोजन 1 अक्टूबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो हॉल में होगा। इस अवसर पर वर्ष 2023-24 में विशिष्ट वनों की स्थापना और अन्य उपलब्धियों से संबंधित बुकलेट का विमोचन किया जाएगा। साथ ही 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जनअभियान 2025' के लिए एक मिशन टीम की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही बहराइच से पकड़े गए दो भेड़ियों को लखनऊ चिड़ियाघर लाया गया था। वे यहां क्वारंटीन थे, जिन्हें अब बाड़े में छोड़ा जाएगा।   

विशेष कार्यक्रम और सम्मान समारोह
इस कार्यक्रम में पेड़ बचाने और लगाने के अभियान 2024 को सफल बनाने वाली मिशन टीम को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, अगले साल के लिए 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जनअभियान 2025' की योजना को साकार करने हेतु एक नई मिशन टीम का गठन भी होगा। नवगठित टीम को औपचारिक तौर पर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का हस्तांतरण किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य में वानिकी से संबंधित वेबसाइट का भी शुभारंभ होगा, जिससे जनता को अधिक जानकारी उपलब्ध हो सके।



अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सम्मान
2023-24 के वानिकी वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सम्मान दिया जाएगा। इस साल उत्तर प्रदेश सरकार ने वृहद स्तर पर पौधरोपण किया, जो इतिहास में अपनी जगह बना चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इस कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए लखनऊ, गोरखपुर और प्रयागराज में पौधरोपण किया था।

Also Read

पूर्व मंत्री समेत छह लोगों को पुलिस ने थमाया नोटिस

29 Sep 2024 11:46 PM

सीतापुर यौन उत्पीड़न पीड़िता की पहचान उजागर करने पर सख्त कार्रवाई : पूर्व मंत्री समेत छह लोगों को पुलिस ने थमाया नोटिस

पुलिस ने यौन उत्पीड़न से पीड़ित एक नाबालिग छात्रा की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर करने के मामले में पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा समेत छह लोगों को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने इन्हें तुरंत पोस्ट हटाने का निर्देश दिया है, साथ ही स्पष्टीकरण देने की हिदायत भी दी है। और पढ़ें