ऑथर Mazkoor Alam

यूपी में बड़ा फैसला : योगी सरकार धान खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों को चुकाएगी कीमत

योगी सरकार धान खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों को चुकाएगी कीमत
Google Image | Paddy Farmers

Dec 27, 2023 19:12

प्रदेश में इस सत्र में अब तक 4,21,557 किसानों से 28.17 लाख टन धान खरीदी गई है। अब तक 5,253 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। फिलहाल प्रदेश में 5204 क्रय केंद्र चल रही हैं। इन पर करीब एक लाख मीट्रिक टन से अधिक दैनिक धान की खरीद हो रही है।

Dec 27, 2023 19:12

लखनऊ : यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि खाद्यान्न खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों का उनके फसल की कीमत मिल जानी चाहिए। योगी ने उक्त निर्देश खाद्यान्न खरीद और वितरण व्यवस्था की समीक्षा के दौरान आला अधिकारियों को दिए। इसके अलावा धान क्रय केंद्रों पर भी किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने को कहा है। 

एक भी किसान की खरीदी रहेगी बाकी तो खुले रहेंगे क्रय केंद्र
अधिकारियों ने जानकारी दी कि अन्नदाता किसानों के हित में प्रदेश सरकार ने यह तय किया है कि जब तक एक भी किसान के धान की खरीदी शेष रहेगी, क्रय केंद्र चलते रहेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर हाल में खरीद के 48 घंटे के भीतर कृषक का भुगतान हो। अधकारियों ने जानकारी दी कि प्रदेश में इस सत्र में अब तक 4,21,557  किसानों से 28.17 लाख टन धान खरीदी गई है और अब तक 5,253 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है। फिलहाल प्रदेश में 5204 क्रय केंद्र चल रही हैं। इन पर करीब एक लाख मीट्रिक टन से अधिक दैनिक धान की खरीद हो रही है। 

बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित 
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मोटे अनाज की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद से भी बहुत सारे किसानों को फायदा हुआ है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रदेश में हर पात्र परिवार आसानी और पारदर्शिता के साथ राशन मिले। 

सही वजन में राशन बांटा जाएगा
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ई-पाश मशीन से सही वजन सुनिश्चित करेगी, ताकि कोटेदार को अनाज के वजन में गड़बड़ी न मिले। ई-पाश मशीन में बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद तुरत राशन बांटा जाएगा। वजन में गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि डोर स्टेप डिलीवरी को और बेहतर बनाया गया है। अब सरकार ने सीधे गोदाम से कोटेदार तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था भी की है। 

Also Read

बोलीं- कार्रवाई करें केंद्र-राज्य सरकारें, संविधान की दिलाई याद

6 Oct 2024 10:48 AM

लखनऊ महंत यति नरसिंहानंद विवाद पर मायावती : बोलीं- कार्रवाई करें केंद्र-राज्य सरकारें, संविधान की दिलाई याद

मायावती ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद साहब पर दिए गए विवादित बयान पर कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें