Bijnor News : कच्चे आम का दीवाना ये हाथी, कालागढ़ वन रेंज के अधिकारी परेशान

कच्चे आम का दीवाना ये हाथी, कालागढ़ वन रेंज के अधिकारी परेशान
UPT | बिजनौर के कालागढ़ में आम के पेड़ से टहनी तोड़कर कच्चा आम खाता हाथी।

Jun 10, 2024 01:51

जहां भी आम के पेड़ पर फल देखता है वहां पहुंच जाता है। इसके बाद पेड़ की डाल को तोड़ लेता है फिर उसमें लगे कच्चे आम को बड़े स्वाद के साथ खाता है। हाथी की आम के प्रति दीवानगी इस हद तक है...

Jun 10, 2024 01:51

Short Highlights
  • बिजनौर के कालागढ़ रेंज में एक हाथी आम का दीवाना
  • हाथी पेड़ से डाली तोड़कर खा जाता है कच्चा आम  
  • कई बार वन विभाग के राजकीय परिसर में घुसकर मचा चुका उत्पात
Bijnor News : बिजनौर के कालागढ़ वन रेंज में एक हाथी के शौक से वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी काफी परेशान है। ये हाथी कालागढ़ वन रेंज के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हाथी किसी को हानि नहीं पहुंचाता है बल्कि वो जहां भी आम के पेड़ पर फल देखता है वहां पहुंच जाता है। इसके बाद पेड़ की डाल को तोड़ लेता है फिर उसमें लगे कच्चे आम को बड़े स्वाद के साथ खाता है। हाथी की आम के प्रति दीवानगी इस हद तक है कि कई बार वन विभाग के राजकीय परिसर में घुसकर वहां पेड़ों पर लगे आम को खा गया है। आम खाने के शौकीन इस हाथी से वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी परेशान हैं। आम का शौकीन ये हाथी वन विभाग के नियंत्रण से बाहर है। 

कालोनियों में खड़े आम के पेड़ों के आसपास ठिकाना 
आम खाने के शौकीन हाथी से कालोनी के लोग भी परेशान है। कालागढ़ रेंज में बनी कालोनियों में खड़े आम के पेड़ों के पास ही अधिकांश ये हाथी घूमता रहता है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह भी हाथी हाइडिल कॉलोनी के कर्मचारी तरुण के राजकीय आवास के परिसर में घुस गया। इसक बाद हाथी ने पेड़ से कच्चे आम लगी डाल को तोड़ लिया। इसके बाद हाथी आराम से कच्चे आम खाने लगा। लोगों ने जब हाथी को देखा तो शोरगुल कर उसको भगाने की कोशिश की। लेकिन हाथी इत्मिनान से कच्चे आम खाकर जंगल की ओर चला गया।

आबादी के बीच लगातार आना जानलेवा साबित हो सकता है
हाथी का आबादी के बीच लगातार आना जानलेवा साबित हो सकता है। हालांकि इस आम प्रेमी हाथी ने अभी तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। लोनी प्रभारी तनवीर का कहना है कि वह लगातार उच्च अधिकारियों से संपर्क बनाकर समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। हाथी का इस तरह से घूमना वहां पर रह रहे परिवारों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कॉलोनी एवं ऐरेक्टर हॉस्टल की सुरक्षा के लिए सौर तार लगाने की बात चल रही है। इसके लिए वन विभाग से अनुमति लेना आवश्यक है। 

Also Read

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

2 Jul 2024 09:58 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

पहले मेरठ-पौड़ी हाईवे को पूरी तरह से बनाया जाए उसके बाद ही टोल प्लाजा शुरू किया जाए। भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को सुबह भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। और पढ़ें