Weather news : यूपी में लू के अलर्ट के बीच हफ्ते भर में बदलेगा मौसम का मिजाज

यूपी में लू के अलर्ट के बीच हफ्ते भर में बदलेगा मौसम का मिजाज
UPT | मई के अंतिम सप्ताह में गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है।

May 27, 2024 09:27

मई के आखिरी सप्ताह में तापमान ने भी रिकार्ड तोड़ दिया है। मेरठ में रविवार का दिन काफी गर्मी भरा रहा है। दिन का तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसमें 4.5 डिग्री सेल्सियस की ...

May 27, 2024 09:27

Short Highlights
  • तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि 
  • 30 मई को कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना
  • गर्मी से देहात से लेकर शहर तक लोगों का बुरा हाल
UP Weather News : यूपी में भीषण गर्मी से देहात से लेकर शहर तक लोग परेशान है। भीषण गर्मी और लू के चलते  जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मेरठ में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। इससे लोगों का हाल बेहाल है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव के अनुसार आज सोमवार को दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मेरठ सहित प्रदेश के कई जिलों में अभी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।

रात में हवा ना चलने से लोगों ने उमस महसूस की
मई के आखिरी सप्ताह में तापमान ने भी रिकार्ड तोड़ दिया है। मेरठ में रविवार का दिन काफी गर्मी भरा रहा है। दिन का तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसमें 4.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात का तापमान 5.4 डिग्री बढ़कर 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में हवा ना चलने से लोगों ने उमस महसूस की है। गर्मी के कारण लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

सुबह दस बजे से ही बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा
गर्मी के चलते सुबह दस बजे से ही बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा है। लोग जरूरी काम के लिए बाहर निकलने पर कपड़ा और चेहरे पर मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह चिकित्सकों द्वारा दी गई है। मौसम विभाग ने 27 मई से 29 मई तक मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बागपत, हापुड, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, फिरोजबाद,  आगरा, जालौन, इटावा, हमीरपुर, महोबा और झांसी में भीषण लू चलने की आशंका जताई है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 30 मई को बारिश और आंधी की संभावना है। 

पश्चिम यूपी के जिलों में रात का तापमान बढ़ा
नौ तपा शुरू होते ही दिन के साथ रात भी गरम हो रही है। दिन में लू ने परेशान किया तो गर्मी अधिक होने से रात में भी लोगों को गर्मी से चैन नहीं मिल रहा है। शाम होने पर गर्मी की तपिश अधिक बढ रही है। इस समय अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से एसी भी काम करना बंद कर रहे हैं। ऐसी गर्मी में कूलर से भी राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को लू चलने और दिन व रात गरम रहने का पूर्वानुमान जताया है। 

लू के प्रकाेप को देखते हुए अलर्ट 
मौसम विभाग ने लू के प्रकाेप को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। इसमें 27 व 28 मई को रेड जोन में रखा है। सभी उम्र के लोग गर्मी में बीमारी और हीट स्ट्रोक की संभावना अधिक हो रही है। मौसम विभाग ने इस दौरान हल्के व सूती कपड़े पहनने, अधिक से अधिक पेय पदार्थ लेने की सलाह दी है। 

Also Read

आधे घंटे तक फंसे रहे लोग, मेंटेनेंस टीम और बिल्डर पर लापरवाही का आरोप

5 Jul 2024 08:30 PM

गौतमबुद्ध नगर नोएडा के Urbtech NPX टावर की अटकी लिफ्ट : आधे घंटे तक फंसे रहे लोग, मेंटेनेंस टीम और बिल्डर पर लापरवाही का आरोप

नोएडा में हाईराइज सोसायटी और कर्मशियल टावर में लिफ्ट फंसने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं, शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-153 में स्थित Urbtech NPX टावर में 30 मिनट तक लिफ्ट फंसी रही... और पढ़ें