Meerut News : मेरठ सहित पश्चिम यूपी में आज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

मेरठ सहित पश्चिम यूपी में आज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल
UPT | Today Weather Update

May 11, 2024 10:24

आज दिन में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम में बदलाव रविवार को रहेगा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 13 मई तक मेरठ और गाजियाबाद...

May 11, 2024 10:24

Short Highlights
  • मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से मिली राहत
  • आज सुबह से चल रही ठंडी हवा तापमान पर लगा ब्रेक
  • शुक्रवार को आई थी तेज आंधी और हल्की बारिश 
Meerut Weather Update : मेरठ और पश्चिमी यूपी में मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार की रात आई आंधी और बारिश से बढ़ती गर्मी से लोगों को निजात मिली है। मौसम विभाग ने दो दिन तक आंधी और बारिश की संभावना जताई है। मेरठ मौसम में बदलाव के चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीें बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा है। मेरठ में सुबह से हल्की ठंडी हवा चल रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के मुताबिक आज दिन में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम में बदलाव रविवार को रहेगा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 13 मई तक मेरठ और गाजियाबाद सहित  दिल्ली-एनसीआर मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली में धूल भरी आंधी
हालांकि इस समय पूरे प्रदेश में ही मौसम का मिजाज बदला है। पश्चिमी यूपी के जिलों और दिल्ली-एनसीआर समेत कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज 11 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 मई तक पश्चिमी यूपी और दिल्ली-एनसीआर का मौसम ऐसा बना रहेगा। उसके बाद मौसम में बदलाव होने के साथ गर्मी बढ़ने की आशंका है। इस पूरे हफ्ते मेरठ का अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 27.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

अगले 24 घंटे के दौरान, हल्की से मध्यम बारिश
उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान, हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में एक चक्रवाती हवाओं का दबाव बना है। एक ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर बने चक्रवाती परिसंचरण से पश्चिमी मप्र से होते हुए पश्चिमी विदर्भ तक फैली है। एक ट्रफ रेखा पूर्वी असम से गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तरी ओडिशा तक फैली हुई है।
 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें