राम रहीम की सुनारिया जेल वापसी आज : 20 दिन की पैरोल समाप्त, 2 अक्टूबर को जेल से बाहर आया था...

20 दिन की पैरोल समाप्त, 2 अक्टूबर को जेल से बाहर आया था...
UPT | राम रहीम

Oct 23, 2024 12:19

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पैरोल अवधि समाप्त हो गई है और वे रोहतक की सुनारिया जेल लौटेंगे। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा पुलिस जेल ले जाएगी। राम रहीम 2 अक्टूबर को 8वीं बार जेल से पैरोल पर आया था...

Oct 23, 2024 12:19

Baghpat News : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पैरोल अवधि समाप्त हो गई है और वे रोहतक की सुनारिया जेल लौटेंगे। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा पुलिस जेल ले जाएगी। राम रहीम 2 अक्टूबर को जेल से पैरोल पर आया था। अब वह बिनोली क्षेत्र के डेरा सच्चा सौदा आश्रम, बरनावा से सीधे जेल जाएंगे। उनकी पैरोल अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान रखा गया था और वापसी के समय भी पुलिस ने सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। बता दें कि राम रहीम सिंह हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले 20 दिन की पैरोल लेकर बागपत के बरनावा आश्रम में आया था।

2 अक्टूबर को जेल से बाहर आया था राम रहीम 
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान हुआ है। मतदान से पहले डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जेल से बाहर आने की अनुमति दी गई थी। चुनाव आयोग ने इस मामले में सरकार को मंजूरी प्रदान की। इससे पहले राम रहीम को 13 अगस्त को 21 दिनों की फरलो मिली थी। सुनारिया जेल से राम रहीम को बागपत के बरनावा आश्रम में रखा गया था। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह फिलहाल में दो शिष्यों से बलात्कार के लिए 20 साल की सजा काट रहा है।



इन शर्तों पर मिली थी पैरोल
हर बार की तरह चुनावी समय में राम रहीम को पैरोल पर बाहर आने के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई थी। इन शर्तों के अनुसार, वे हरियाणा में नहीं रहेंगे और चुनाव पर असर डालने, जनसभाएं आयोजित करने या सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अपील करने से उन्हें प्रतिबंधित किया गया। यदि वे इन नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो उनकी पैरोल तुरंत रद्द कर उन्हें वापस जेल भेजने का आदेश होगा। आइये जानते हैं कि राम रहीम को अब तक कितनी बार पैरोल मिल चुकी है।

चुनाव से पैरोल का कनेक्शन
जब भी राम रहीम जेल से बाहर आए हैं, उसका चुनावों से संबंध बना रहा है। इस साल की बात करें तो राम रहीम 13 अगस्त से 2 सितंबर तक 21 दिन की फरलो पर बाहर रहे, जो चुनाव प्रचार के दौरान था। लोकसभा चुनाव से पहले 19 जनवरी को उन्हें 50 दिन की पैरोल मिली। अक्टूबर 2022 में, राम रहीम 40 दिन के लिए बाहर आए, जब पंजाब में उपचुनाव और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे थे, और आदमपुर सीट पर भी उपचुनाव होना था।

हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले, जून 2022 में उन्हें 21 दिन की पैरोल मिली थी। इससे पहले, फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें 21 दिन की फरलो दी गई। जनवरी 2023 में, जब हरियाणा में पंचायत चुनाव थे, तब राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर बाहर आए। जुलाई 2023 में पंचायत के उपचुनाव भी थे। नवंबर 2023 में, जब राजस्थान में विधानसभा चुनाव हो रहे थे, तब उन्होंने 21 दिन की फरलो प्राप्त की। अब, 13 अगस्त 2024 को हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय उन्हें 21 दिन की फरलो दी गई है और अभी 2 अक्तूबर को फिर 20 दिन की फरलो मिली थी।

इन चुनाव में मिली पैरोल
बरोदा उप चुनाव : 20 अक्तूबर 2020 को मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली। नंबर 2020 में उप चुनाव हुआ था। 
पंजाब विस चुनाव : फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली।
राजस्थान विस चुनाव : 25 नवंबर 2023 को राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली।
लोकसभा चुनाव : 25 मई 2024 को हुए लोकसभा चुनाव हुए। राम रहीम को 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल मिली। 
हरियाणा विस चुनाव : 13 अगस्त 2024 को राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली।

Also Read

अवैध पेट्रोल-डीजल के गोदाम में पुलिस की छापेमारी, 35 हजार लीटर मिलावटी तेल बरामद

23 Oct 2024 09:48 PM

मेरठ मेरठ में तेल का खेल : अवैध पेट्रोल-डीजल के गोदाम में पुलिस की छापेमारी, 35 हजार लीटर मिलावटी तेल बरामद

पुलिस को छापेमारी में गेझा गांव के खेत में बने गोदाम में 35 हजार लीटर डीजल और 15 हजार लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। गोदाम में जमीन के अंदर एक कैटर मिला। और पढ़ें