Baghpat News : बागपत के नगला अगरी में करोड़ों की लागत से बन रही गोशाला में गोवंश को मिलेगी ये सुविधा

बागपत के नगला अगरी में करोड़ों की लागत से बन रही गोशाला में गोवंश को मिलेगी ये सुविधा
UPT | बागपत के नगला अगरी में निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण करते जिलाधिकारी बागपत जितेंद्र प्रताप सिंह

Jun 18, 2024 01:17

गौ संरक्षण केन्द्र ग्राम नगला अगरी में चार शेड व भूसा गोदाम बनाया गया है। गौ संरक्षण केन्द्र ग्राम नगला अगरी में 300 गोवंश तक संरक्षित किये जा सकते हैं।

Jun 18, 2024 01:17

Short Highlights
  • जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन गौ संरक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
  • ब्रह्द गौ संरक्षण केंद्र 18 जून तक संचालित करने के दिए निर्देश 
  • गौसंरक्षण केंद्र में 300 गोवंश के संरक्षित करने की व्यवस्था
     
Baghpat News : बागपत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज एक करोड़ 60 लाख की परियोजना ब्रह्द गौ संरक्षण केन्द्र ग्राम नगला अगरी विकास खंड खेकड़ा का निरीक्षण किया। गौ संरक्षण केन्द्र ग्राम नगला अगरी में चार शेड व भूसा गोदाम बनाया गया है। गौ संरक्षण केन्द्र ग्राम नगला अगरी में 300 गोवंश तक संरक्षित किये जा सकते हैं।

क्षेत्र के और आसपास के इलाके के जो निराश्रित गोवंश लाभ
गौ संरक्षण केन्द्र ग्राम नगला अगरी में ब्रह्द गौसंरक्षण बनने से क्षेत्र के और आसपास के इलाके के जो निराश्रित गोवंश हैं। इस परियोजना से उन्हें लाभ प्राप्त होगा। ग्राम नगला अगरी में बन रहा गो संरक्षण केन्द्र 18 जून 2024 तक पूरी तरह से क्रियान्वित करने की प्रक्रिया चल रही है। जिससे कि यहां के आसपास के लोगों को निराश्रित गोवंश से राहत मिल सके और इसका लाभ प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी को निरीक्षण में लेबलिंग में कमी लगी जिसमें उन्होंने सुधार करने के निर्देश दिए।

कुछ स्थानों पर इंटरलॉकिंग लगाए जाने के भी निर्देश
कुछ स्थानों पर इंटरलॉकिंग लगाए जाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने बनाई गई खोर का भी निरीक्षण किया। पशुओं को चारे के लिए उसकी गुणवत्ता को भी डीएम ने चेक किया। शेड में गोवंशों के लिए पंखे और कूलर की भी व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कार्य साफ सुथरा होना चाहिए जिससे कि स्ट्रक्चर जो एक बार बन जाता है वह काफी समय तक चलना चाहिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बाल गोविंद यादव उपस्थित रहे।

पंखे कूलर के बीच रहेंगे निराश्रित गोवंश
नगला अगरी में करोड़ों की लागत से बन रही गोशाला में रहने वाले निराश्रित गोवंशों को सुविधाएं मिलेगी। गोवंश को कूलर और पंखों के बीच रखा जाएगा। सर्दी के दिनों में गोवंश के शेड में गर्म एयर ब्लोअर की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा गोवंश के लिए खाने और उनके साफ—सफाई की भी व्यवस्था की गई है। दिन में तीन बार यानी हर आठ घंटे के बाद गोशाला की सफाई की जाएगी। 
 

Also Read

खाडी के देशों में महक रही मेरठ की बासमती, 152 देशों में है बासमती की डिमांड

5 Jul 2024 09:52 AM

मेरठ Meerut News : खाडी के देशों में महक रही मेरठ की बासमती, 152 देशों में है बासमती की डिमांड

देश में बासमती की फसल यूपी समेत सात राज्यों में की जाती है। यूपी की मिटटी में पैदा होने वाली बासमती के स्वाद के विदेशी भी दीवाने हैं। यहीं कारण है कि बासमती का निर्याय साल दर साल बढ़ता जा रहा है। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि हो रही है। और पढ़ें