बागपत पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम : जम्मू कश्मीर और हरियाणा में किया जीत का दावा, जानें और क्या कहा...

जम्मू कश्मीर और हरियाणा में किया जीत का दावा, जानें और क्या कहा...
UPT | उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Sep 19, 2024 14:40

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को बागपत पहुंचे। जनपद पहुंचकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की...

Sep 19, 2024 14:40

Baghpat News : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को बागपत पहुंचे। जनपद पहुंचकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। प्रेस वार्ता में रावत ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान सफल रहा है और हरियाणा में आगामी अक्टूबर में चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बीजेपी इन दोनों क्षेत्रों में सरकार बनाएगी। इस दौरान उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन पर भी अपना पक्ष रखा।

वन नेशन, वन इलेक्शन पर की टिप्पणी
वन नेशन, वन इलेक्शन पर टिप्पणी करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि  बीजेपी में संगठनात्मक चुनाव समय पर होते हैं, जबकि अन्य राजनीतिक दलों में ऐसा नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा, "भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेताओं का चुनाव खुद करते हैं, जबकि अन्य दलों में नेतृत्व अक्सर थोप दिया जाता है।"



केजरीवाल के इस्तीफा देने पर बोले...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने पर बोले कि केजरीवाल ने मजबूरी में इस्तीफा दिया है, क्योंकि उन्हें यह एहसास हो गया है कि वह कानून के दायरे से नहीं बच सकते। उन्होंने इस इस्तीफे को महज एक दिखावा बताया, यह कहते हुए कि जो नया मुख्यमंत्री उन्होंने नामित किया है, वह भी पुरानी नीतियों पर ही आगे बढ़ेगा। इस तरह उन्होंने मंत्री आतिशी पर भी तंज कसा।

अखिलेश यादव पर तीखा हमला
रावत ने समाजवादी पार्टी और उसके नेता अखिलेश यादव पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों की पार्टी है। उन्होंने उल्लेख किया कि यूपी में योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, जिससे अखिलेश यादव को परेशानी हो रही है। रावत ने कहा, "उत्तर प्रदेश को इस प्रकार के सशक्त शासन की आवश्यकता थी, जिसे योगी आदित्यनाथ ने स्थापित किया है। गुंडों और बदमाशों को उनकी ही भाषा में जवाब देना आवश्यक है।"

बैठक में मौजूद रहे नेता
इस अवसर पर पूर्व बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह, जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय और अन्य स्थानीय भाजपा नेता भी उपस्थित थे। रावत की इस बैठक ने कार्यकर्ताओं में उत्साह जगाया, और उन्होंने पार्टी के आगामी चुनावों की तैयारियों पर जोर दिया।

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें