आश्रम से जेल लाैटा गुरमीत राम रहीम : 21 दिन की पेरोल पर बरनावा आश्रम में हनीप्रीत और परिवार के साथ रहा डेरा प्रमुख

21 दिन की पेरोल पर बरनावा आश्रम में हनीप्रीत और परिवार के साथ रहा डेरा प्रमुख
UPT | बरनावा आश्रम में डेरा प्रमुख अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के लोगों के साथ रहा

Sep 04, 2024 23:23

रनावा आश्रम में रहने के दौरान राम रहीम ने अपने अनुनायियों और शुभचिंतकों से दूरी बनाई। इस बार गुरमीत ने अपना किसी भी तरह का कोई वीडियों भी नहीं जारी किया था। 

Sep 04, 2024 23:23

Short Highlights
  • बरनावा आश्रम में सातवीं बार पेरोल पर आया था गुरमीत राम रहीम
  • बुधवार को कड़ी सुरक्षा में डेरा से सुरानिया जेल ले जाया गया
  • रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद काट रहा
Gurmeet Ram Rahim : बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा में पेरोल पर आया गुरमीत राम रहीम आज कड़ी सुरक्षा में रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया। हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सातवीं बार 21 दिन की पेरोल दी थी। जो आज बुधवार को पूरी हो गई। बुधवार को डेरा प्रमुख वापस सुरानिया जेल ले जाया गया।

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम की 21 दिन की पेरोल पूरी
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम की 21 दिन की पेरोल पूरी होने पर उसे कड़ी पुलिस सुरक्षा में रोहतक की सुनारिया जेल में दाखिल करा दिया गया। बता दें डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है। 

मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के लोगों के साथ रहा
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बीती 13 अगस्त को सातवीं बार 21 दिनों की पेरोल पर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में आया था। बरनावा आश्रम में डेरा प्रमुख अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के लोगों के साथ रहा।

डेरा प्रमुख हर बार पेरोल पर बरनावा के आश्रम में आता रहा
बता दें जब से कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई है उसके बाद से डेरा प्रमुख हर बार पेरोल पर बरनावा के आश्रम में आता रहा है। इससे पहले गुरमीत राम रहीम 17 जून 2022 को 30 दिन, 15 अक्टूबर 2022 को 40 दिन, 21 जनवरी 2023 को 40 दिन, 20 जुलाई 2023 को 30 दिन, 21 नवम्बर 2023 को 21 दिन, 19 जनवरी 2024 को 50 दिन और इस बार राम रहीम 13 अगस्त को 21 दिनों की पेरोल पर बरनावा के आश्रम में आकर रहा है।

राम रहीम ने अपने अनुनायियों और शुभचिंतकों से दूरी बनाई
रनावा आश्रम में रहने के दौरान राम रहीम ने अपने अनुनायियों और शुभचिंतकों से दूरी बनाई। इस बार गुरमीत ने अपना किसी भी तरह का कोई वीडियों भी नहीं जारी किया था। बुधवार को पेरोल का समय पूरा होने पर डेरा प्रमुख को सुनरिया जेल ले जाने के लिए आश्रम बरनावा पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। उसे सुनारिया जेल ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस, इंस्पेक्टर बिनौली बरनावा आश्रम पहुंचे। जहां से दोपहर करीब 3 बजे पुलिस सुरक्षा में गुरमीत राम रहीम को चार गाड़ियों के काफिले में बडौत के रास्ते रोहतक सुनरिया जेल जाने के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। 

Also Read

मेरठ में पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान, पुलिस लाइन में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

1 Oct 2024 09:39 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ में पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान, पुलिस लाइन में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

रक्तदान शिविर में जनपद के पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों ने 52 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान कर्ता पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को जीवांश ब्लड बैंक डा0 अनिल नौसरान द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। और पढ़ें