वृक्षारोपण जन अभियान 2024 : बागपत में 'वन पेंशन वन ट्री' अभियान चलाया जाएगा

बागपत में 'वन पेंशन वन ट्री' अभियान चलाया जाएगा
UPT | बागपत जिलाधिकारी वृक्षारोपण जन अभियान 2024 की बैठक करते हुए।

Jul 13, 2024 16:00

उन्होंने कहा 'वन पेंशन, वन ट्री' अभियान जनपद स्तर की मुख्य थीम होगी। इस अभियान में प्रत्येक पेंशन धारक को जोड़ा जाएगा। जो जितनी भी बेनिफिशियरी योजना है जैसे आयुष्मान योजना, किसान सम्मन निधि, राशन आदि से संबंधित जो भी योजना है...

Jul 13, 2024 16:00

Short Highlights
  • 'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ' के तहत 15 लाख पौध रोपण का लक्ष्य 
  • बागपत के प्रमुख व प्राचीन स्थलों पर किया जाएगा पौधारोपण
  • बागपत डीएम ने समस्त विभागों को पौध उठान  का कार्य पूर्ण करने को कहा 
     
Baghpat News : बागपत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति के  संबंध में बैठक की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान के तहत जनपद बागपत में 15,04,757 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया।

'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण जन अभियान
'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण जन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को मनोयोग के साथ व्यवस्थित तरीके से वृक्षारोपण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिन विभाग को जो लक्ष्य दिया गया लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण किया जाए। हमें अपनी धरती को हरा-भरा बनाना है। पौधों का संरक्षण करना है। जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर बेनिफिशियरी के आधार पर भी वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।

अभियान में प्रत्येक पेंशन धारक को जोड़ा जाएगा
उन्होंने कहा 'वन पेंशन, वन ट्री' अभियान जनपद स्तर की मुख्य थीम होगी। इस अभियान में प्रत्येक पेंशन धारक को जोड़ा जाएगा। जो जितनी भी बेनिफिशियरी योजना है जैसे आयुष्मान योजना, किसान सम्मन निधि, राशन आदि से संबंधित जो भी योजना है उन्हें वृक्षारोपण जन आंदोलन अभियान से जोड़ा जाएगा। 'वन पेंशन वन ट्री' अभियान का नोडल अधिकारी जिला अधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव को बनाया है। जिसमें जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी को भी इस अभियान में मुख्य रूप से सम्मिलित किया गया है।

धरती को हरा श्रृंगार के रूप में सजाया जाएगा
उन्होंने कहा कि जनपद बागपत में 15,04,757 पौधे रोपित किए जाने हैं। जिससे धरती को हरा श्रृंगार के रूप में सजाया जाएगा। उन्होंने कहा वृक्षारोपण जन अभियान 2024 को जन आंदोलन के रूप में प्रत्येक जनपद में मनाए जाने का कार्य चल रहा है। जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा जिन विभागों को वन विभाग द्वारा जो लक्ष्य दिया गया है। उसके सापेक्ष वृक्षारोपण करें उन्होंने कहा मुख्य पौधा रोपण अभियान 20 जुलाई 2024 को किया जाएगा।

वृक्षारोपण में अपनी उदासीनता ना दिखाएं
जिसमें उन सभी की जियो टैगिंग की जाए कोई भी विभाग वृक्षारोपण में अपनी उदासीनता ना दिखाएं। कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें और सभी विभाग अपनी बड़ी दो-दो साइट चयनित अवश्य कर लें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त विभाग  शत प्रतिशत पौध उठान का कार्य कर ले। पौध को सुरक्षित रूप से व्यवस्थित स्थान पर लगाने से पूर्व रखें कोई भी पौधा सूखना नहीं चाहिए। जो पौधा उठान करते समय टूट गया हो उसे ना लगाया जाए उसके स्थान पर दूसरा पौधा स्थापित किया जाए। 

इन विभागों को मिला इतने पौध रोपण का लक्ष्य 
वृक्षारोपण जन अभियान बर्ष 2024  में बागपत जनपद का लक्ष्य 1504757 पौध रोपण का है। जिसमे 26 विभागों को उनके लक्ष्य के बारे में बताया गया। इनमें सर्वाधिक लक्ष्य वाले विभागों में ग्राम्य विकास विभाग (658123), वन विभाग (204850). कृषि विभाग (138837), उधान विभाग (76000) राजस्व विभाग (52000) पंचायती राज्य विभाग (73000).  पर्यावरण विभाग ( 52000), उच्च शिक्षा (24315) नगर विकास विभाग (25719) शामिल है।  उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्पेस के अनुसार पौधे लगाए जाएं ।जिलाधिकारी ने कहा एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण जन अभियान 2024  को जन आंदोलन के रूप में मनाए सभी अधिकारी अपनी अपनी साइट पर पहुंचकर विजिट अवश्य करें इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा जो भी काम करें पूरे मन के साथ करें।

ये अधिकारी बैठक में रहे उपस्थित 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर कुमार डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव, निकेत  वर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना कृषि उपनिदेशक दुर्विजय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत केपी खान सहित आदि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
 

Also Read

70  लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

7 Sep 2024 09:40 PM

मेरठ मेरठ आईआईए भवन में लोन मेला : 70 लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

एनआरएलएम योजना के अंतर्गत गठित 110 एस एच जी ग्रुपों को रूपये 1 करोड़ 65 लाख के सीसीएल स्वीकृत किये गये। जिसमें से 20 ग्रुप को ऋण मेले मे चेक वितरित किये गये।  और पढ़ें