जयंत चौधरी ने बागपत के छपरौली से जनता का ध्यान खींचने का प्रयास किया। वह गुरुवार को छपरौली से रोड शो की शुरूआत कर मतदाताओं को साधने निकले। अपने दादा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि से पौते जयंत ने जनता से वोट की अपील की
रथ यात्रा पर निकले जयंत : अपना गढ़ वापस पाने की जद्दोजहद, जानिए बागपत का सियासी सफर
Apr 18, 2024 13:52
Apr 18, 2024 13:52
- चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि से की रोड शो की शुरूआत
- गांव-गांव जाकर जनता का विश्वास जीतने की कोशिश करेंगे
- रालोद ने बागपत में राजकुमार सांगवान पर जताया भरोसा
जयंत के परिवार का इस सीट से गहरा रिश्ता
जयंत चौधरी अपने दादा की कर्मभूमि बागपत सीट को दोबारा हासिल करने के लिए खुद मैदान में उतरे हैं। लोगों का खोया हुआ विश्वास पाने का प्रयास करते हुए जयंत गांव-गांव जाकर लोगों से वोट की अपील करेंगे। बागपत सीट पर दूसरे चरण में चुनाव होना है। 26 अप्रैल को यहां वोटिंग होगी। जयंत चौधरी ने शक्ति रथ पर सवार होकर कमर कस ली है। उन्होंने छपरौली से रोड शो करने का फैसला लिया क्योंकि छपरौली वह विधानसभा है, जिससे चौधरी चरण सिंह पहली बार वर्ष 1937 में विधायक बने थे। इसके बाद लगातार यहां से जीत हासिल करते रहे। जयंत के परिवार का इस सीट से गहरा रिश्ता है।
बागपत में तीनों उम्मीदवार आमने-सामने#WATCH उत्तर प्रदेश: RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने बागपत में रोड शो किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2024
बागपत सीट से RLD के उम्मीदवार राजकुमार सांगवान चुनाव लड़ रहे हैं। बागपत सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान किया जाएगा।#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/G0yoaxCcG1
बीजेपी और आरएलडी के गठबंधन के बाद बागपत और बिजनौर सीट रालोद को मिली है। रालोद ने यहां से डॉ. राजकुमार सांगवान को मैदान में उतारा है। वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन ने मनोज चौधरी को लोकसभा क्षेत्र बागपत से उम्मीदवार घोषित किया है। बसपा सुप्रीमों ने प्रवीण बंसल को उम्मीदवार बनाया है। तीनों उम्मीदवार आमने-सामने हैं। देखना यह है कि जीत किसके पलडे में जाती है।
Also Read
6 Oct 2024 09:21 AM
मिलावटी पदार्थ एवं पेय के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष कर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे मूंगफली साबूदाना रामदाना व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जनपद में 11 अक्टूबर 2024 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। और पढ़ें