Meerut News : किसान नहीं करेंगे खेत में काम, भाकियू का 16 फरवरी को किसान बंद का ऐलान

किसान नहीं करेंगे खेत में काम, भाकियू का 16 फरवरी को किसान बंद का ऐलान
UPT | भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने गांव में संपर्क कर की बैठक।

Feb 13, 2024 18:42

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी अब गांव-गांव घूमकर किसानों से इस बंद में शामिल होने का आहवान कर रहे हैं। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि किसान हितों के लिए हम सभी किसान संगठनों के साथ हैं।

Feb 13, 2024 18:42

Bharatiya Kisan Union Farmers Protest : किसानों के दिल्ली चलो कूच के बीच अब भारतीय किसान यूनियन ने 16 फरवरी को किसान बंद का ऐलान किया है। इस दौरान किसान अपने खेतों में काम नहीं करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी अब गांव-गांव घूमकर किसानों से इस बंद में शामिल होने का आहवान कर रहे हैं। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि किसान हितों के लिए हम सभी किसान संगठनों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि किसान पश्चिम यूपी से 14 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जाएगा। लेकिन उससे पहले 16 फरवरी को किसान बंद का आयोजन किया जाएगा। 

14 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा
भारतीय किसान यूनियन की ओर से 16 फरवरी को किसान बंद का आयोजन किया है। इस दिन किसान अपने खेतों पर काम करने नहीं जाएंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने इसे लेकर  गांवों में बैठक की है। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन खत्म होने के समय एमएसपी गारंटी और किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई थी। लेकिन अभी तक केंद्र सरकार ने किसी भी मांग पर विचार नहीं किया है। अब भाकियू की ओर से इसके विरोध में 16 को किसान बंद का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा 14 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा।

बंद पर खुफिया एजेंसियों की नजर
वहीं भारतीय किसान यूनियन के 16 फरवरी को किसान बंद को देखते हुए खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड़ पर हैं। आईबी और स्थानीय खुफिया पुलिस ने भाकियू नेताओं पर नजर रखनी शुरू कर दी है। गांव में भारतीय किसान यूनियन की ​क्या स्थिति है और उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। दिल्ली में किसान के दिल्ली चलो कूच के आहवान के बाद गाजियाबाद, मेरठ और एनसीआर के जिलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। 

किसान नहीं जाएंगे खेत घर पर रहकर करेंगे विरोध
भारतीय किसान यूनियन के आहवान पर 16 फरवरी को किसान बंद के दौरान किसान खेत पर नहीं जाएंगे। किसान घर पर ही रहकर सरकार की किसान विरोध नीतियों का विरोध करेंगे। भाकियू ने इसके लिए प्रत्येक गांव में किसानों से संपर्क साधा है। भाकियू नेताओं का कहना है कि उनको किसानों से पूरा सहयोग मिल रहा है।     

Also Read

महिलाओं पर अभ्रद दिप्पणी मामले में फंसीं अभिनेत्री कंगना रानौत, नोटिस जारी

20 Sep 2024 11:59 PM

बुलंदशहर Bulandshahr News : महिलाओं पर अभ्रद दिप्पणी मामले में फंसीं अभिनेत्री कंगना रानौत, नोटिस जारी

हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत बुरी फंसी.... और पढ़ें