Gold Rate, Gold Silver Price Today : करवा चौथ से पहले सोना-चांदी की कीमत में बड़ा उछाल, जानिए आज सराफा बाजार भाव

करवा चौथ से पहले सोना-चांदी की कीमत में बड़ा उछाल, जानिए आज सराफा बाजार भाव
UPT | Gold Rate, Gold Price Today in Meerut

Oct 18, 2024 09:50

सोना का भाव दो दिन में करीब 1,000 रुपये तक बढ़ा है। आज मेरठ में 24 कैरेट सोना का दाम 77,590 रुपये प्रति दस ग्राम है। आज सोने के दाम में 460.00 रुपये की वृद्धि हुई है।

Oct 18, 2024 09:50

Short Highlights
  • चांदी के दाम में 970 रुपये की तेजी
  • सोना हुआ 460 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा
  • करवा चौथ से पहले बढ़ गए सोना-चांदी के दाम
     
Gold Rate, Gold Silver Price Today : करवा चौथ से पहले सोना-चांदी की कीमत में बड़ा उछाल आया है। मेरठ में 24 कैरेट सोना 460 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ा गया है। वहीं 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी का भाव भी 970 रुपये प्रति किलोग्राम है। सोना और चांदी इस समय रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। सोना का भाव दो दिन में करीब 1,000 रुपये तक बढ़ा है। आज मेरठ में 24 कैरेट सोना का दाम 77,590 रुपये प्रति दस ग्राम है। आज सोने के दाम में 460.00 रुपये की वृद्धि हुई है। इससे पहले 17 अक्टूबर 2024 को सोने की कीमत में 440.00 रुपये की वृद्धि हुई थी जिसके बाद भाव 77,130 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। उसे पहले 16 अक्टूबर 2024    को भी सोने की कीमत में 300 रुपये का उछाल आया था। जिसके बाद 24 कैरेट सोने का दाम 76,690 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंचा था। 

शानदार गिफ्ट का इंतजार
करवा चौथ करीब है। एक तरफ सुहागने इस पर्व की तैयारियों में जुटी हैं वहीं उन्हें शानदार गिफ्ट का इंतजार है। लोग इस मौके पर गिफ्ट में ज्वैलरी दिलाना पसंद करते हैं। सराफा बाजार में दिवाली से पहले बाजारों में रौनक तो है। लेकिन वहीं सोने के भाव में बड़ा उछाल ने खरीदारों की टेंशन बढ़ा दी है। कुल मिलाकर सोने-चांदी के बढ़े भाव खरीदारों के पसीने छुड़ाने वाले हैं। 

चांदी का भाव 90 हजार के पार 
मेरठ में चांदी का भाव 90,000 प्रति किलो के पार पहुंच गया है। आज चांदी की कीमत में 910.00 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। इस वृद्धि के साथ चांदी का भाव 92,710.00 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। चांदी कीमत में तीन दिन से लगातार बढ़त बनी हुई है। 17 अक्टूबर 2024 को चांदी की कीमत में 390.00 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। जिसके बाद चांदी का भाव     91,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। उससे पहले 16 अक्टूबर 2024 को 580.00 रुपये दाम बढ़ने पर चांदी का भाव 92,190.00 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। 

सोना-चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही
मेरठ बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों में सोना-चांदी की डिमांड अधिक होने से  भाव बढ़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस साल सोना-चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही है। वैश्विक ​स्तर पर राजनैतिक अस्थिरता के चलते लोगों का रूझान सोना-चांदी में निवेश पर अधिक है। यहीं कारण है कि सोना महंगा होता जा रहा है। 

Also Read

विमानों की लैंडिंग का रास्ता साफ, 30 नवंबर को यात्रियों को लेकर उड़ेंगे हवाई जहाज

18 Oct 2024 11:27 AM

गौतमबुद्ध नगर Noida Airport Update : विमानों की लैंडिंग का रास्ता साफ, 30 नवंबर को यात्रियों को लेकर उड़ेंगे हवाई जहाज

नोएडा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर कैट-1 और कैट-3 उपकरण स्थापित किए जा चुके हैं। जिनसे कोहरे में विमान की ऊंचाई और दृश्यता की सटीक जानकारी प्रदान करते हैं। और पढ़ें