Meerut Lok Sabha seat : सियासत की कसौटी पर कितने खरे उतरेंगे रामायण के राम! अयोध्या से मेरठ तक रामलहर की कोशिश

सियासत की कसौटी पर कितने खरे उतरेंगे रामायण के राम! अयोध्या से मेरठ तक रामलहर की कोशिश
UPT | up politics

Mar 25, 2024 20:19

लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2022 के राजनैतिक समीकरण देखें तो मेरठ में ना तो हिंदुत्व की लहर का मतदाताओं पर प्रभाव पड़ा और ना ही राम मंदिर या मोदी और योगी के चेहरे पर वोट...

Mar 25, 2024 20:19

Short Highlights
  • मेरठ में 2019 लोकसभा चुनाव में नहीं चला था मोदी और राम लहर का जादू
  • मात्र 4500 वोटो से भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल ने दर्ज की थी जीत
  • अरूण गोविल के सहारे इस बार मेरठ जीतने की कोशिश में भाजपा
Meerut News : मेरठ लोकसभा सीट का मिजाज बड़ा तीखा है। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2022 के राजनैतिक समीकरण देखे तो मेरठ में ना तो हिंदुत्व की लहर का मतदाताओं पर प्रभाव पड़ा और ना ही राम मंदिर या मोदी और योगी के चेहरे पर वोट मिले। यहीं कारण रहा कि पश्चिम यूपी में भाजपा को सात लोकसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा और 2022 के विधानसभा चुनाव में मेरठ में सात में से चार सीटों पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। जबकि मेरठ भाजपा और संघ की राजनैतिक प्रयोगशाला है। मेरठ में जहां भाजपा का पश्चिम क्षेत्र का मुख्यालय है वहीं आरसएसएस का शंकर आश्रम है। जहां से लिए गए निर्णयों का असर पूरे प्रदेश और देश में होता है। 

मेरठ से भाजपा ने रामायण धारावाहिक के राम अरूण गोविल को टिकट देकर भाजपा ने एक बार फिर से इस सीट पर हिंदुत्व की लहर पैदा करने की कोशिश की है। लेकिन हिंदुत्व की ये लहर भाजपा के लिए मेरठ में कितनी मुफीद होगी ये आने वाले चुनावी माहौल में पता चल जाएगा।  

मेरठ में हर मानक पूरा करने की कोशिश 
मेरठ निवासी और पर्दे के भगवान राम अरुण गोविल को भाजपा ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा से टिकट देकर भाजपा ने पंजाबी, वैश्य के साथ ही हिंदुत्व की लहर के सहारे पश्चिम को कसने का प्रयास किया है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे अरुण गोविल जब भाजपा नेताओं के साथ थे तभी मेरठ में टिकट बदलाव की पटकथा लिखी जा चुकी थी। अरुण गोविल की राजनीतिक पारी मुहूर्त यहीं से हुआ था।

पश्चिम की राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक राजधानी 
मेरठ को पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक राजधानी माना जाता है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा मेरठ से कोई दमदार चेहरा तलाश रही थी। इसमें कई नाम शामिल थे। स्थानीय दिग्गज भाजपा नेता भी टिकट की दौड़ में थे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और फिल्म अभिनेता अरुण गोविल का नाम टिकट की चर्चाओं में खूब रहा। पिछले दो सप्ताह से मेरठ के लिए कई नामों पर चर्चाओं के बीच हिंदुत्व का चेहरा माने वाले अरुण गोविल के नाम पर आखिरकार मोदी की सहमति बन गई। 

सपा और भाजपा के बाहरी उम्मीदवार
गठबंधन सीट से सपा ने मेरठ से बुलंदशहर निवासी भानु प्रताप सिंह को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने अरूण गोविल को टिकट देकर मैदान में उतारा है। अरूण गोविल जहां पिछले 40—45 साल से मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में अभिनय की दुनिया में मस्त थे वहीं सपा प्रत्याशी दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे थे। अब दोनों प्रत्याशी मेरठ में लोकसभा चुनाव में आमने सामने होंगे। वहीं बसपा ने स्थानीय नेता देवव्रत त्यागी को मैदान में उतारा है। देवव्रत त्यागी मेरठ शास्त्रीनगर के रहने वाले हैं। अभी तक मेरठ के मतदाता ना तो श्रीराम से रूबरू हुए हैं और ना ही सपा के भानु प्रताप सिंह से। जबकि बसपा प्रत्याशी लोगों के बीच तूफानी गति से अपनी चुनावी प्रचार अभियान जारी रखे हुए हैं।   
 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें