Meerut News : लोकसभा चुनाव में झटका लगने के बाद संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी, इनको मिलेगी जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव में झटका लगने के बाद संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी, इनको मिलेगी जिम्मेदारी
UPT | भाजपा अब नए सिरे से संगठन में बदलाव की तैयारी में जुट गई

Jul 19, 2024 01:38

भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि एक अगस्त से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए आदेश मिले हैं। इस अभियान के तहत कांग्रेस के संविधान बचाओ नारे की सच्चाई को जनता के सामने लाया जाएगा।

Jul 19, 2024 01:38

Short Highlights
  • पश्चिम यूपी में भाजपा को लोकसभा चुनाव में लगा बड़ा झटका
  • 2019 में जीती कई सीटों पर लोकसभा 2024 के चुनाव में मिली हार
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़े बदलाव की तैयारी 
BJP News : लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगा। खासकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठन ने जिस तरह की उम्मीद की थी लोकसभा चुनाव परिणाम उसके विपरीत आए हैं। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी निराशा है। लोकसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा के बाद भाजपा अब नए सिरे से संगठन में बदलाव की तैयारी में जुट गई है। संगठन में शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद से भाजपा में बदलाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

सक्रिय लोगों को आगे लाने की तैयारी
संगठन में ऐसे सक्रिय लोगों को आगे लाने की तैयारी है जो जमीनी स्तर से जुड़े हुए हैं और जिनकों पिछले कई चुनावों का अनुभव रहा है। इससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा अब अपने पुराने कार्यकर्ताओं को आगे लाने का काम करेगी और उनके  दिशा—निर्देश पर आने वाले चुनावों की दिशा तय की जाएगी। एक ओर जहां संगठन में बदलाव के संकेत हैं। वहीं दूसरी ओर सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपने की तैयारी है।   

बड़े स्तर पर चलेगा सदस्यता अभियान 
भाजपा एक बार फिर से सदस्यता अभियान की शुरूआत करने जा रही है। इसके लिए प्रदेश भर में एक से 15 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान में भाजपा का फोकस उन वर्ग के मतदाताओं को पार्टी से जोड़ना होगा जो पहले भाजपा के कॉडर मतदाता हुआ करते थे। लेकिन समय के साथ उन्होंने भाजपा को मतदान करना भी बंद कर दिया। इसके लिए 2024 के लोकसभा चुनाव की प्रत्येक विधानसभा की बूथवाइज रिपोर्ट को अधार बनाया जाएगा।  

दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को नहीं मिलेगी सक्रिय भूमिका 
हर बार की तरह इस बार भी खास यह होगा कि दूसरे राजनीतिक दलों से आने वाले नेताओं की बजाय संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि पहले भी इस तरह की बातें उठती रही हैं कि दूसरे दलों को भाजपा को पार्टी में कोई जिम्मेदारी नहीं देगी। लेकिन इसके बाद भी नेता अपनी ऊंची पहुंच के बल पर जिम्मेदारी निभाते रहे हैं।

देश और प्रदेश में सत्ता बदली तो सरोजनी अग्रवाल ने भी पाला बदल लिया
मेरठ में डॉ. सरोजनी अग्रवाल कभी सपा का बड़ा चेहरा हुआ करती थीं। मुलायम से लेकर  अखिलेश यादव तक डॉ. सरोजनी अग्रवाल के घर की मेहमानवाजी स्वीकार कर चुके हैं। डॉ. सरोजनी अग्रवाल खुद मेरठ में सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। इसी के साथ वो सपा से विधायक एमएलसी रहीं। देश और प्रदेश में सत्ता बदली तो सरोजनी अग्रवाल ने भी पाला बदल लिया। डॉ. सरोजनी अग्रवाल ने भाजपा का दामन थामा और भाजपा से एमएलसी बना दी गईं। आज वो भाजपा की एमएलसी हैं। ऐसे कई नेता हैं जिनका जनाधार और वजूद कुछ नहीं हैं लेकिन एमएलसी और राज्यसभा सदस्य बना दिए गए हैं। ऐसे नेताओं के नाम पर लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को एक भी वोट मिला।   

इन सीटों पर भी भाजपा ने लगाया पूरा जोर 
लोकसभा चुनाव 2024 में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और कैराना लोकसभा सीट की बात करें तो इन सीटों को जीतने के लिए भाजपा ने एड़ी-चोटी तक जोर लगा दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर कई केंद्रीय मंत्री और स्टेट मिनिस्टरों की बड़ी सभाएं हुईं थी। लेकिन इसके बाद भी भाजपा को तीनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। इन तीनों सीटों पर हार के बाद भाजपा में अदंरूनी कलह बाहर आ गई है। आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं कि कुछ स्थानीय नेताओं की वजह से पार्टी को हार मिली। चुनावी नतीजों के दौरान उभरी अंदरूनी कलह के बीच भाजपा आलाकमान ने अब सदस्यता अभियान को लेकर आदेश जारी किया है। 

जिन नेताओं पर भीतरघात का आरोप उनको सदस्यता अभियान की बागडोर 
भाजपा सूत्रों की माने तो सदस्यता अभियान में ऐसे नेताओं को भी बागडोर सौंपने की तैयारी है जिन पर भीतरघात का आरोप है। वह इस अभियान में क्या कर पाते हैं। ऐसे नेताओं के साथ आम जनता का कितना जुड़ाव है ये देखा जाएगा। इसके बाद पदाधिकारियों में बदलाव की तैयारी है। हालांकि चुनाव में हार के बाद सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने लाने पर जोर दिया जा रहा है। 

मतदाता अभिनंदन समारोह को लेकर असमंजस
आलाकमान की तरफ से निर्देश दिए गए थे कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता अभिनंदन समारोह किया जाए। इसमें आम जनता के बीच जाकर चुनाव में सहयोग को लेकर उनका आभार जताया जाए। दो-तीन लोकसभा सीटों पर कार्यक्रम हुए हैं। लेकिन बड़े नेता आम जनता के बीच में जाने से बच रहे हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि एक अगस्त से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए आदेश मिले हैं। इस अभियान के तहत कांग्रेस के संविधान बचाओ नारे की सच्चाई को जनता के सामने लाया जाएगा। उनका कहना है कि पार्टी को भीतरघात के कारण हार देखनी पड़ी हैं। हालांकि पदाधिकारियों में बदलाव को लेकर कोई जानकारी अभी तक नहीं है। 
 

Also Read

नोएडा-ग्रेटर नोएडा की बहुमंजिला सोसाइटियों की लिफ्ट खराब होने पर दर्ज होगा मुकदमा, इन पर गिरेगी गाज 

31 Aug 2024 11:11 PM

गौतमबुद्ध नगर बड़ी खबर : नोएडा-ग्रेटर नोएडा की बहुमंजिला सोसाइटियों की लिफ्ट खराब होने पर दर्ज होगा मुकदमा, इन पर गिरेगी गाज 

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट रखरखाव की कमी के चलते हो रहे हादसों को रोकने के लिए प्रवर्तन की कार्रवाई करने के आदेश दिए। और पढ़ें