कलक्ट्रेट परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसानों को सीमा पर रोका जा रहा है। सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। हमारी मांग है कि एमएसपी लागू की जाए और किसानों को शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने दिया जाए।
Meerut News : भाकियू टिकैत गुट का एलान ! सड़कें खाली नहीं हुई तो इस बार 26 माह तक होगा धरना प्रदर्शन
Feb 21, 2024 14:50
Feb 21, 2024 14:50
- पश्चिम यूपी के सभी जिला मुख्यालयों में भाकियू का धरना प्रदर्शन
- किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू टिकैत गुट ने दिखाई
- भाकियू कार्यकर्ताओं ने पंचायत कर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
समस्याओं का समाधान कराने का आह्वान प्रशासन से किया
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने स्थानीय समस्याओं का समाधान कराने का आह्वान प्रशासन से किया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर उचित समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाकियू कार्यकर्ताओं ने पंजाब में आंदोलित किसानों को पूर्ण समर्थन देने का आह्वान किया है। कहा कि भाकियू एमएसपी, किसानों की परेशानी, बकाया गन्ना भुगतान, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस करने की मांग समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही है।
सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे
भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने अपने साथ खाना बनाने का सामान भी लिया हुआ था। कलक्ट्रेट परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसानों को सीमा पर रोका जा रहा है। सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। हमारी मांग है कि एमएसपी लागू की जाए और किसानों को शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना दिया जाए।
कलक्ट्रेट परिसर में नहीं घुस सके टैक्टर लेकर
भाकियू के कार्यकर्ता ट्रैक्टरों से कलक्ट्रेट परिसर के बाहर पहुंचे। लेकिन पुलिस के भारी बंदोबस्त और सख्ती के चलते कलक्ट्रेट परिसर में ट्रैक्टर लेकर नहीं घुस सके। बाहर से ही पैदल नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट परिसर में दाखिल हुए।
कलक्ट्रेट चारों ओर से छावनी में तब्दील
भाकियू के आंदोलन को देखते हुए कलक्ट्रेट परिसर को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कलक्ट्रेट के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात किया हुआ था। ब्रज वाहन और फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी लगाई हुई थीं। आरएएफ और पीएसी भी लगाई गई थी। कलक्ट्रेट के सभी गेट पर पुलिस की गाड़ियां और फोर्स मुस्तैद था।
Also Read
5 Oct 2024 09:42 PM
टिकैत की जयंती पर किसान लखनऊ जायेगा और थाने में भारी संख्या में जुटेगा। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की किसान आज चिता के लिए उपले लेकर आए एक किसान एक उपला अपने ग्राम से लेकर आया और पढ़ें