बुलंदशहर में हादसा : किसान के ऊपर गिरा पुराने मकान का छज्जा, गई जान

किसान के ऊपर गिरा पुराने मकान का छज्जा, गई जान
UPT | मकान के छज्जे के नीचे दबा किसान

Mar 20, 2024 16:55

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में एक किसान को पुराना मकान तुड़वाना भारी पड़ गया। जहां मकान को तुड़वाते समय अचानक छज्जा किसान के ऊपर गिर गया और वह उसके नीचे दब गया। किसी तरह उसको बाहर निकाला गया और...

Mar 20, 2024 16:55

Bulandshahr News : बुलंदशहर के सिकंदराबाद में एक किसान को पुराना मकान तुड़वाना भारी पड़ गया। जहां मकान को तुड़वाते समय अचानक छज्जा किसान के ऊपर गिर गया और वह उसके नीचे दब गया। किसी तरह उसको बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। जहां परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

तुड़वा रहा था पुराना मकान
जानकारी के अनुसार गांव चोला निवासी बिजेंद्र (46) पुत्र गंगू सिंह खेती-बाड़ी करता था। बताया गया कि वह अपने पुराने मकान को मरम्मत के लिए तुड़वा रहा था। जहां मकान की दूसरी मंजिल की छत को तोड़ दिया गया था। मगर दरवाजे के ऊपर बने छज्जे को नहीं तोड़ा गया था। वहीं इस छज्जे की कोई सपोर्ट भी नहीं थी, जिसके कारण बुधवार की सुबह बिजेंद्र मकान पर पहुंचा। जहां वह छज्जे के आसपास से ईंटे हटाने का काम कर रहा था। तभी अचानक छज्जा उसके ऊपर आ गिरा। छज्जे का पूरा मलबा उसके ऊपर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
बताया गया कि परिजनों ने बिजेंद्र को गंभीर हालत में उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत बिगड़ती गई और उपचार के दौरान मौत हो गई। बिजेंद्र के शव को परिजन घर ले आए। जहां सूचना के बाद पुलिस ने भी परिजनों से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। वहीं बिजेंद्र की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पर जुट गए। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। यह एक हादसा है, अगर परिजन नहीं चाहते तो पोस्टामॉर्टम नहीं किया जा सकता।

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें