Bulandshahr News : बारिश से गल गई कच्ची ईंट, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

बारिश से गल गई कच्ची ईंट, करोड़ों के नुकसान का अनुमान
UPT | ईंटों का भट्टा

Mar 04, 2024 19:06

झमाझम बारिश से जहां एक तरफ किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं, दुसरी तरफ जिले में ईंट भट्टा संचालकों को करोड़ों का...

Mar 04, 2024 19:06

Bulandshahr News : झमाझम बारिश से जहां एक तरफ किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ जिले में ईंट भट्टा संचालकों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। चार दिनों पहले ही ईंट भटटों में फुंकाई शुरू की गई थी। शुरुआत में ही बारिश होने से काफी दिक्कत हो रही है।

भट्टा संचालकों को हुआ करोड़ों का नुकसान
जिले में करीब 400 भट्टे संचालित हो रहे हैं। ईंट एक मार्च से 30 जून तक ईंट भटटा संचालित होने हैं। भट्टा स्वामी ईंट पकाने के लिए कच्ची ईंट खुले आसमान के नीचे बनवाते हैं। करीब एक महीने से कच्ची ईंट बनाने का काम चल रहा था और जब भट्टों में फुंकाई का समय शुरू हुआ तो रुक-रुककर हुई झमाझम बारिश में कच्ची ईंट मिट्टी में परिवर्तित हो गई हैं। जिससे भट्टा स्वामियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। भट्टा स्वामी व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला महामंत्री संजय गोयल ने बताया कि एक भट्टे पर करीब पांच से छह लाख ईंटों की गलावट हुई है। जिससे प्रत्येक भट्टे पर सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बाजार में आने वाली नई ईंटों के रेट भी प्रभावित होंगे। अब भट्टा स्वामी संजय गोयल ने सभी भट्टा स्वामियों के लिए सरकार से मदद की मांग की है।

Also Read

बागपत में बिलसेरी, बिसलारी और बिसल्लेरी पानी की बोतल पर चला बाबा का बुलडोजर

6 Oct 2024 04:33 PM

बागपत Baghpat news : बागपत में बिलसेरी, बिसलारी और बिसल्लेरी पानी की बोतल पर चला बाबा का बुलडोजर

दूसरी बार जिलाधिकारी के सामने आई नकली पानी की बिसलेरी बोतल। पहले भी हो चुकी है कार्रवाई। और पढ़ें