UP Weather Update : तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत, जानिए आज मौसम का हाल

तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत, जानिए आज मौसम का हाल
UPT | Weather Update

Oct 03, 2024 11:17

अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। जिसका सीधा असर पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों मेंं दिखाई देगा।

Oct 03, 2024 11:17

Short Highlights
  • अधिकांश जिलों में आज मौसम रहेगा साफ
  • पश्चिम यूपी में तड़के छाने लगी धुंध की चादर
  • पहाड़ से सटे पश्चिम यूपी के जिलों में बदला मौसम
Up Weather News : यूपी में आज तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है। आज गुरुवार को अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी यूपी के जिलों में धुंध छाने लगी है।

तापमान में हल्की कमी से मौसम बदल रहा
तापमान में हल्की कमी से मौसम बदल रहा है। हालांकि गर्मी और उमस का असर अभी भी बढ़ हा है। पश्चिमी यूपी में बदल रहे मौसम से लोगों को अलर्ट किया गया है। यूपी में आज गुरुवार को सुबह आसमान साफ और हल्की हवा के बीच दिन की शुरुआत हुई है। इन दिनों तापमान में तेजी बदलाव हो रहा है। आज सुबह मेरठ में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।  

अक्टूबर के पहले दिन से मौसम में बदलाव
अक्टूबर के पहले दिन से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। जहां दिन में धूप के तेवर कभी नरम तो कभी तीखे हो रहे हैं। वहीं पश्चिमी यूपी के जिलों में तड़के धुंध छाने लगी है। सुबह हल्की ठंड लोग महसूस कर रहे हैं। रात के तापमान में कमी महसूस की जा रही है।



राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेंटीग्रेट
आज सुबह के समय प्रदेश की राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेंटीग्रेट और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया है।  जो कि कल बुधवार की अपेक्षा आज कुछ बढ़ा हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डॉ0 एन सुभाष की माने तो तापमान में बदलाव की ये प्रक्रिया जारी रहेगी। आज गुरुवार को मेरठ और आसपास के जिलों में सुबह सड़क पर हल्की—हल्की धुंध छाई हुई थी। हाइवे पर ये धुंध अधिक महसूस की गई। डॉ0 एन सुभाष ने बताया कि अभी 10 अक्टूबर के बाद तापमान में अंतर आने के साथ ठंड शुरू होगी। उन्होंने बताया कि हल्की धुंध पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण है। ऐसे मौसम में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।  

मौसम आने वाले दिनों में एक बार फिर से करवट ले सकता है
उन्होंने बताया कि मौसम आने वाले दिनों में एक बार फिर से करवट ले सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। जिसका सीधा असर पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों मेंं दिखाई देगा। इससे न सिर्फ मौसम में बदलाव होगा। बल्कि अगले 10—15 दिनों में उत्‍तर भारत में हल्की ठंड की शुरूआत हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन तक ऐसा मौसम बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों से तेज हवाएं चलेंगी, जो अपने साथ मौसम का बदलाव लेकर आएंगी। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है।

Also Read

एसडीएम और सीओ करेंगे क्षेत्र में फुट मार्च

3 Oct 2024 10:09 AM

मेरठ मेरठ में त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक : एसडीएम और सीओ करेंगे क्षेत्र में फुट मार्च

जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त एसडीएम व सीओ आयोजन स्थलों पर संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय भ्रमण कर समस्त व्यवस्थाओं को तत्काल सुनिश्चित कराये। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित करें और पढ़ें