पितृ विसर्जन अमावस्या : ब्रजघाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पितरों को जलदान कर किया विदा

ब्रजघाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पितरों को जलदान कर किया विदा
UPT | पितृ विसर्जन अमावस्या पर ब्रजघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़

Oct 02, 2024 08:00

पितृ विसर्जन अमावस्या के मौके पर मंगलवार आधी रात से ब्रजघाट पर गंगा स्नान शुरू हुआ। रात में पहुंचे श्रद्धालुओं ने रात तीन बजे से गंगा में स्नान शुरू कर दिया।

Oct 02, 2024 08:00

Short Highlights
  • ब्रजघाट और मखदूमपुर में गंगा के घाट पर भीड़
  • सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं ने किया पिंड दान शुरू 
  • पितृ विसर्जन अमावस्या पर आज दिन भर रहेगी भीड़ 
Pitru Visarjan Amavasya 2024 : आज पितृ विसर्जन अमावस्या पर ब्रजघाट और हस्तिनापुर के मखदूमपुर में गंगातट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। पंड़ितों के मंत्रोच्चार पर श्रद्धालुओं ने पितरों को जलदान कर विदा किया।
पितृ विसर्जन अमावस्या पर गंगातट पर ब्रह्ममुहूर्त में शुरू हुआ गंगास्नान और पितरों को जलदान का क्रम आज दिन तक जारी रहेगा। शाम को दीपदान कार्यक्रम होगा।

पितृ आगमन भाद्रपद पूर्णिमा को
पितृ आगमन भाद्रपद पूर्णिमा को जो श्रद्धालु गंगास्नान कर अपने पितरों को पितृ पक्ष में आमंत्रित कर गए थे। वे पितृपक्ष के 15 दिन में अपने पितरों की पुण्यतिथि पर श्रद्धा भाव से ब्राह्मण भोज और दान पुण्य कर पितृ विसर्जन अमावस्या को पितरों का आशीर्वाद लेकर विदा कर रहे हैं। इस मौके पर ब्रजघाट में मेला जैसा माहौल है।

पितरों की आत्मशांति के लिए गंगा तट पर
पितरों की आत्मशांति के लिए गंगा तट पर अन्न, फल, मिष्ठान, वस्त्र के साथ धन का दान दिया। पितृ अमावस्या पर ब्रजघाट में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। इससे मुख्य मार्ग पर काफी लंबा जाम लगा हुआ है। जिसके कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाइवे पर भारी जाम के कारण लोगों को पैदल चलने के लिए जगह नहीं मिल सकी।

मंगलवार आधी रात से पहुंचने लगे श्रद्धालु
पितृ विसर्जन अमावस्या के मौके पर मंगलवार आधी रात से ब्रजघाट पर गंगा स्नान शुरू हुआ। रात में पहुंचे श्रद्धालुओं ने रात तीन बजे से गंगा में स्नान शुरू कर दिया। गंगा पर बने पुल के दोनों ओर गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने पितरों को तर्पण किया और सूर्य को अर्ध्य दिया।
 

Also Read