Meerut News : छात्रों का एनरोलमेंट नंबर समर्थ पोर्टल से होगा जारी, निजी विवि भी आएंगे दायरे में

छात्रों का एनरोलमेंट नंबर समर्थ पोर्टल से होगा जारी, निजी विवि भी आएंगे दायरे में
UPT | मेरठ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय।

May 19, 2024 20:13

सभी विवि को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से जानकारी भेज गई है। जिसके बाद मेरठ के चौधरी चरण सिंह विवि में भी 2024-25 सत्र में प्रवेश के लिए पंजीकरण करा रहे छात्रों...

May 19, 2024 20:13

Short Highlights
  • राज्य विवि के साथ अब निजी विवि का भी समर्थ पोर्टल पर आना अनिवार्य 
  • नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा में हर स्तर पर बदलाव
  • सीसीएसयू के छात्रों को भी एनरोलमेंट समर्थ पोर्टल से होगा जारी
Meerut CCSU News : नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अब शिक्षा में हर स्तर पर बदलाव हो रहे हैं। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत ही अब समर्थ पोर्टल पर आना हर विवि के लिए अनिवार्य हो गया है। प्रदेश के राज्य विवि के साथ ही निजी विवि को भी समर्थ पोर्टल को अपनाना जरूरी होगा। इस संबंध में सभी विवि को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से जानकारी भेज गई है। जिसके बाद मेरठ के चौधरी चरण सिंह विवि में भी 2024-25 सत्र में प्रवेश के लिए पंजीकरण करा रहे छात्रों को एनरोलमेंट समर्थ पोर्टल से ही जारी होगा। बिना समर्थ पोर्टल से जारी एनरोलमेंट के संबंधित छात्र का प्रवेश मान्य नहीं होगा।

सीसीएसयू ​पोर्टल पर इन दिनों  प्रवेश प्रक्रिया चल रही
सीसीएसयू ​पोर्टल पर इन दिनों  प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश प्रक्रिया में पंजीकरण कराने वाले छात्रों का पूरा डाटा समर्थ पोर्टल पर स्थानां​तरित किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनरोलमेंट यानी नामांकन संख्या जारी की जाती है। नामांकन संख्या विवि से स्नातक और परास्नातक शिक्षा ग्रहण करने तक छात्र की पहचान होती है। पहले सेमेस्टर और पहले वर्ष की परीक्षाओं का एडमिट कार्ड भी समर्थ पोर्टल के जरिए ही जारी होगा। छात्रों के पंजीकरण डाटा के साथ ही सीसीएसयू को इसी साल सभी शिक्षकों, कर्मचारियों का विवरण भी समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड़ करना अनिवार्य होगा। 

शिक्षा व्यवस्था में होगा सुधार
सीसीएसयू के साथ ही उच्च शिक्षण संस्थानों को भी समर्थ पोर्टल से जुड़ना होगा। इससे विवि में हर साल कंप्यूटर एजेंसी बदलने का खेल बंद हो जाएगा। इसके साथ ही छात्रों का पूरा ब्यौरा केंद्रीय सर्वर पर होगा। हर पाठयक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी एक क्लिक पर सामने होगी। इसमें निजी विवि में होने वाले फर्जी वाड़ा पर भी रोक लगेगी। राज्य विवि के साथ ही निजी विवि को भी समर्थ पोर्टल पर जुड़ना अनिवार्य होगा। निजी विवि को प्रवेश परीक्षा और परीक्षा परिणाम का पूरा डाटा पोर्टल पर अपलोड़ करना होगा। 

Also Read

परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा

5 Oct 2024 09:42 PM

मेरठ Meerut News : परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा

टिकैत की जयंती पर किसान लखनऊ जायेगा और थाने में भारी संख्या में जुटेगा। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की किसान आज चिता के लिए उपले लेकर आए एक किसान एक उपला अपने ग्राम से लेकर आया और पढ़ें