Meerut News : टिकैत की पुण्यतिथि पर सिसौली जाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने भूनी टोल प्लाजा को कराया फ्री

टिकैत की पुण्यतिथि पर सिसौली जाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने भूनी टोल प्लाजा को कराया फ्री
UPT | पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

May 15, 2024 17:49

किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी मेरठ व अन्य अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का निदान कराया जायेगा। इसके अलावा जल्द ही गन्ना भुगतान...

May 15, 2024 17:49

Short Highlights
  •  हजारों की संख्या में मेरठ से किसान और भाकियू कार्यकर्ताओं का सिसौली कूंच
  • भूनी टोल प्लाजा पर एकत्र हुए भाकियू कार्यकर्ता और किसान
  • भूनी टोल प्लाजा पर बनी रही काफी देर तक जाम की स्थिति
Meerut News : आज चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि पर ग्राम सिसौली में आयोजित कार्यक्रम "संकल्प दिवस" में हिस्सा लेने मेरठ से हजारों की संख्या में किसान रवाना हुए। सिसौली जाते हुए भाकियू कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में भूनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। किसानों कार्यकर्ताओं के भारी जमवाड़े के कारण भूनी टोल प्लाजा कुछ समय के लिए  टोल फ्री करना पड़ा।

हाईवे पर भारी जाम की स्थिति बन गई
इसके चलते हाईवे पर भारी जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि भाकियू कार्यकर्ता किसान की समस्याओं को लेकर संघर्षरत एवं प्रतिबद्ध हैं। जल्द किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी मेरठ व अन्य अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का निदान कराया जायेगा। इसके अलावा जल्द ही गन्ना भुगतान के लिए एक बड़े आंदोलन का बिगुल फूंकने का संकेत दिया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की सिसौली पहुंचकर किसानों ने यज्ञ में आहुति दी।

कार्यकर्ताओं ने 101 यूनिट रक्तदान किया
उसके उपरांत मेरठ के कार्यकर्ताओं ने 101 यूनिट रक्तदान किया एवं पंचायत में शामिल होकर महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के दिखाए रास्ते पर चलने एवं जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान रामबोस दबथुवा, अनूप यादव, मदणपाल, नरेश मवाना, देशपाल, मोनू, हर्ष चाहल, बबलू, मान सिंह, प्रिंस बुलेट, उत्तम, सुनील, सत्येंद्र तालियांन ,मनोज, सोनू, विपिन, राहुल, डीके, विनोद, ऋषिपाल, अशफाक, प्रीत यादव, मोहित यादव, विपिन, इकराम आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।
 

Also Read

70  लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

7 Sep 2024 09:40 PM

मेरठ मेरठ आईआईए भवन में लोन मेला : 70 लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

एनआरएलएम योजना के अंतर्गत गठित 110 एस एच जी ग्रुपों को रूपये 1 करोड़ 65 लाख के सीसीएल स्वीकृत किये गये। जिसमें से 20 ग्रुप को ऋण मेले मे चेक वितरित किये गये।  और पढ़ें