Meerut News : मैक्स केयर अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार

मैक्स केयर अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
UPT | मैक्स केयर अस्पताल के सीसीटीवी में कैद घटना।

Sep 10, 2024 23:22

देवर, महिला के साथ आरोपियों के पास पहुंचा तो आरोपियों ने दोनों को कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की थी। शोर-शराबा सुनकर वहां मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें बचाया था।

Sep 10, 2024 23:22

Short Highlights
  • लोहिया नगर में हापुड़ रोड पर है मैक्स केयर अस्पताल
  • अस्पताल कर्मचारियों पर एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज
  • दोनों अस्पताल कर्मचारी मौके से हुए फरार 
Meerut News : हापुड रोड स्थित लोहिया नगर में मैक्स केयर अस्पताल के कर्मचारी अरमान और फिरोज के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज हो गई है। दोनों आरोपियों पर महिला से छेड़छाड़, मारपीट और महिला व उसके देवर को बंधक बनाने का आरोप है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।

अरमान व फ़िरोज़ पर गलत नीयत व बत्तमीजी का आरोप
बता दें लोहिया नगर में मैक्स केयर अस्पताल के ठेकेदार तिमारदारों के साथ खुलेआम गुंडागर्दी करते हैं। महिला ने अस्पताल के ठेकेदार अरमान व फ़िरोज़ पर गलत नीयत व बत्तमीजी का आरोप लगाया था। पीड़िता ने अस्पताल ठेकेदारों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने की कही बात थी। आरोप है कि पीड़िता के देवर से अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा मारपीट की गई थी। मारपीट का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। बताया जाता है कि सीएमओ ऑफिस की मिलीभगत से निजी अस्पताल गुंडागर्दी और अय्याशी के अड्डे बने हुए हैं। 

महिला की देखभाल के लिए जेठानी अस्पताल में रुकी
लोहिया नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को प्रसव के लिए हापुड़ रोड स्थित अस्पताल में पांच सितंबर को भर्ती कराया गया था। महिला की देखभाल के लिए जेठानी अस्पताल में रुकी थी। आरोप है कि छह सितंबर की शाम अस्पताल के कर्मचारी अरमान और फिरोज ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज की। महिला ने अपने देवर को घटना की जानकारी दी। 

आरोपियों ने दोनों को कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की
देवर, महिला के साथ आरोपियों के पास पहुंचा तो आरोपियों ने दोनों को कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की थी। शोर-शराबा सुनकर वहां मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें बचाया था। महिला थाने पहुंची और तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। रात तक पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें