Meerut News : पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर को लगी गोली, तमंचा और बाइक बरामद

पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर को लगी गोली, तमंचा और बाइक बरामद
UPT | मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।

Oct 08, 2024 09:30

पुलिस टीम ने रोकने की आवाज दी तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। जिसमें एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में घुटने से नीचे लगी

Oct 08, 2024 09:30

Short Highlights
  • थाना जानी पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़
  • कई थानों में दर्ज हैं गैंगस्टर के खिलाफ मामले 
  • पुलिस ने घायल गैंगस्टर को अस्पताल में भर्ती कराया 
Meerut News : मेरठ में देर रात पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर को गोली लगी। गोली लगने से घायल गैंगस्टर को अस्पतला में भर्ती कराया गया है। थाना जानी पुलिस द्वारा गैगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त एक तमंचा और चोरी की बाइक बरामद की गई है। 

अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान
एसएसपी के निर्देशानुसार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतगर्त एसपी देहात और सीओ सरधना के पर्यवेक्षण में एसओ थाना जानी मेरठ के नेतृत्व में थाना जानी पुलिस द्वारा थाना जानी पर गैगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी अरशद पुत्र इस्तकार उर्फ कारो निवासी जानी कला थाना जानी जनपद मेरठ को चेकिंग के दौरान एक तंमचा 315 बोर मय एक अदद खोखा कारतूस तथा एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

टीकरी के तरफ से एक व्यक्ति बाइक से आता दिखाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना जानी नहर पुल के पास टीकरी जाने वाली रोड पर मोड के पास चेकिंग कर रहे थी। इस दौरान टीकरी के तरफ से एक व्यक्ति बाइक से आता दिखाई दिया। जो पुलिस वालों को देखकर वापस उसी रास्ते पर बाइक मोडकर भागने लगा। शक होने पर बदमाश का पीछा किया तो टीकरी जाने वाले रोड पर बागपत मेरठ रोड से लगभग 250 मीटर ग्राम टीकरी की तरफ रोड पर बाइक फिसल गयी बदमाश पैदल भागने लगा।

पुलिस टीम ने रोकने की आवाज दी
पुलिस टीम ने रोकने की आवाज दी तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। जिसमें एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में घुटने से नीचे लगी और वह सडक के किनारे दाहिने तरफ गिर गया। घायल अभियुक्त का नाम अरशद पुत्र इस्तकार उर्फ कारो निवासी जानी कला थाना जानी जनपद मेरठ  है। 

Also Read

'राहुल को जलेबी लग रही कड़वी', यूपी के मंत्री ने कसा तंज, फिर बताया मोदी है तो...

8 Oct 2024 06:07 PM

गौतमबुद्ध नगर हरियाणा चुनाव परिणाम : 'राहुल को जलेबी लग रही कड़वी', यूपी के मंत्री ने कसा तंज, फिर बताया मोदी है तो...

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद, उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया... और पढ़ें