किसान आंदोलन के बीच गौतमबुद्ध नगर से बड़ी खबर : एक नेता पर एफआईआर, दूसरे के खिलाफ अवैध सम्पति की जांच शुरू, डीएम ने बनाई कमेटी

एक नेता पर एफआईआर, दूसरे के खिलाफ अवैध सम्पति की जांच शुरू, डीएम ने बनाई कमेटी
UPT | सुखबीर खलीफा और पवन खटाना

Feb 21, 2024 14:52

गौतमबुद्ध नगर में एक तरफ जहां किसान आंदोलन चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ दो बड़े किसान नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया...

Feb 21, 2024 14:52

Gautam Buddha Nagar : गौतमबुद्ध नगर में एक तरफ जहां किसान आंदोलन चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ दो बड़े किसान नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया गया है। नोएडा में सुखबीर खलीफा और ग्रेटर नोएडा में पवन खटाना के खिलाफ एक्शन लिया गया है। दोनों किसान नेताओं की समस्या बढ़ने वाली है, जहां एक तरफ सुखबीर खलीफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया तो वहीं दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा में पवन खटाना के खिलाफ अवैध संपत्ति की जांच शुरू हो गई है। इस जांच के आदेश जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दिए हैं। 

सुखवीर खलीफा समेत 750 किसानों पर क्यों हुई एफआईआर
किसान नेता सुखवीर खलीफा समेत 750 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा गंभीर धारों में दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को बंधक बनाया और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का भी अपमान किया। यह मुकदमा फेस-1 कोतवाली में दर्ज किया गया। 

नोएडा के किसानों पर किसने करवाई एफआईआर
सुखबीर खलीफा और उसके साथियों पर मुकदमा नोएडा प्राधिकरण के एक अधिकारी अरुण वर्मा ने दर्ज कराया। अरुण वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह प्राधिकरण में अवर अभियंता के रूप में कार्य कर रहे हैं। बीते दिनों किसान नेता सुखबीर खलीफा और उनके साथियों ने प्राधिकरण पर हंगामा किया। हंगामे के दौरान इन लोगों ने मुख्यालय के गेट पर ताला लगा दिया। उसके बाद नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान किसानों के हाथ में तिरंगा भी था, जिसका लोगों ने अपमान किया। अरुण वर्मा ने यह शिकायत फेस वन कोतवाली में दी। जिसके आधर पर मुकदमा दर्ज हुआ।

पवन खटाना के खिलाफ क्यों जांच शुरू
वहीं, दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना के खिलाफ जिलाधिकारी (डीएम) मनीष कुमार वर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। पवन खटाना पर आरोप है कि उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपए की भूमि पर गोलमाल किया है। पवन खटाना के अलावा उनके भाई के खिलाफ भी शिकायत है। इसके बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इसमें एक टीम का गठन किया गया, जिसमें एसडीएम दादरी, उप-जिलाधिकारी सदर और एसीपी को शामिल किया गया है।

पवन खटाना के खिलाफ किसने दी शिकायत
सलारपुर गांव के निवासी संजय कुमार ने शिकायत देते हुए कहा, "पवन खटाना, उसके भाई कोशिंदर, ब्रह्मपाल कसाना, विवेक कसाना, महेश और लेखराज ने करीब 100 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति को गोलमाल किया है। इन लोगों ने यमुना प्राधिकरण की खसरा संख्या 28 ग्राम मिर्जापुर की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। उसके बाद इन जमीन को बेचकर दूसरों के नाम पर करवा दिया। इस तरीके से करीब 100 करोड़ रुपए का गोलमाल हुआ है।"

Also Read

गाजियाबाद में अंत्योदय अन्न योजना के तहत निशुल्क खाद्य का वितरण आज से

8 Jul 2024 09:39 AM

गाजियाबाद Antyodaya Anna Yojana : गाजियाबाद में अंत्योदय अन्न योजना के तहत निशुल्क खाद्य का वितरण आज से

आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग के आदेश पर अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत माह जुलाई, 2024 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। और पढ़ें