नोएडा के किसानों की समस्याओं पर सीएम योगी का बड़ा फैसला : तीनों सीईओ के साथ किसानों की आखिरी बैठक शुरू

तीनों सीईओ के साथ किसानों की आखिरी बैठक शुरू
UPT | किसानों के साथ बैठक की गई।

May 31, 2024 01:33

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से प्रभावित किसानों की समस्याओं का समाधान तलाश करने के लिए 3 अधिकारियों की समिति का गठन किय गया है...

May 31, 2024 01:33

Noida News : आज गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर के किसानों के लिए काफी बड़ा दिन है। कई सालों पुरानी किसानों की समस्या का आज गुरुवार को समाधान होने जा रहा है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) के दफ्तर में किसानों की बैठक शुरू हो गई है। यह किसानों की आखिरी बैठक होगी। उम्मीद है कि इसमें सभी समस्या का समाधान हो जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के चेयरमैन और लखनऊ के कई बड़े अफसर आए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से प्रभावित किसानों की समस्याओं का समाधान तलाश करने के लिए 3 अधिकारियों की समिति का गठन किया गया है। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष के नेतृत्व में यह समिति गौतमबुद्ध नगर के किसानों की समस्याएं सुनेगी।  

तीन आईएएस अफसरों की समिति का किया गया गठन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर तीन आईएएस अफसरों की समिति का गठन किया गया है। समिति की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष करेंगे। समिति में दो सदस्य शामिल किए गए हैं। मेरठ के मंडलायुक्त और गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी इस समिति के सदस्य रहेंगे। 

आखिर क्या है पूरा मामला 
गौतमबुद्ध नगर के किसानों से विकास योजनाओं के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरणों ने ज़मीन ली है। बदले में किसानों को मुआवज़ा और विकसित आबादी के भूखंड आवंटित किए जाते हैं। प्राधिकरणों की ओर से शहर के अस्पतालों और स्कूलों में किसान परिवारों को आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों में किसान परिवारों को आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों में किसान परिवारों के युवाओं को नौकरी देने के प्रावधान भी है, लेकिन यह सारे लाभ किसानों को नहीं मिल रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर पिछले क़रीब दो वर्षों से किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगे पूरी नहीं हो रही है।  इसी को लेकर अब गौतमबुद्ध नगर के किसानों ने भी अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ज़िले के किसानों ने दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। इस स्थिति को संभालने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्ध नगर के किसान आंदोलन का संज्ञान लिया है। किसानों की समस्या सुनने और उनका समाधान निकालने के लिए राजस्व परिषद के अध्यक्ष की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें