ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : यमुना सिटी के नए मास्टर प्लान को सीएपी ने दी मंजूर, देश का सबसे आधुनिक और खूबसूरत शहर बसेगा

यमुना सिटी के नए मास्टर प्लान को सीएपी ने दी मंजूर, देश का सबसे आधुनिक और खूबसूरत शहर बसेगा
UPT | नया शहर बसेगा।

Jul 03, 2024 20:21

सीईओ ने आगे कहा, "यह मास्टर प्लान इस क्षेत्र के समग्र विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। इसमें औद्योगिक, आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Jul 03, 2024 20:21

Noida News : उत्तर प्रदेश के विकास में जल्दी ही नया अध्याय जुड़ने वाला है। राज्य के चीफ आर्किटेक्ट एंड प्लानर ने यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) के महत्वाकांक्षी मास्टर प्लान 2041 को मंजूरी दे दी है। इस मास्टर प्लान के जरिए यमुना सिटी बसाई जाएगी। यह जानकारी बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने दी। डॉ. सिंह ने बताया कि अब मास्टर प्लान को अंतिम मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार की मुहर अंतिम होगी। उसके बाद ही नया मास्टर प्लान लागू किया जाएगा।" यह देश का सबसे आधुनिक और खूबसूरत शहर होगा।

इस तरह एक मुकम्मल शहर शक्ल लेगा
सीईओ ने आगे कहा, "यह मास्टर प्लान इस क्षेत्र के समग्र विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। इसमें औद्योगिक, आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही, हरित क्षेत्रों और मनोरंजन सुविधाओं का भी प्रावधान किया गया है।" मास्टर प्लान में प्रमुख परियोजनाओं जैसे जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, फिल्म सिटी, और लॉजिस्टिक्स हब का विकास शामिल है। यह योजना 2041 तक लगभग 40-42 लाख लोगों को समायोजित करने का लक्ष्य रखती है।

यूपी कैबिनेट के सामने जाएगा मास्टर प्लान
अब यह मास्टर प्लान अंतिम मंजूरी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री परिषद् के सामने रखा जाएगा। मंत्री परिषद से मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। पिछले करीब दो वर्षों से यह मास्टर प्लान बनाने का काम चल रहा है। प्राधिकरण के अधिकारियों का मानना है कि यह मास्टर प्लान क्षेत्र में रोजगार सृजन और निवेश आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही, यह पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा। अब सभी की नजरें राज्य सरकार के फैसले पर टिकी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मास्टर प्लान को अंतिम मंजूरी मिल जाएगी, जिससे यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

यमुना सिटी के मास्टर प्लान-2041 के प्रमुख बिंदु
1. व्यापक क्षेत्र : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) मास्टर प्लान 2041 उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे के साथ वाले क्षेत्र के लिए एक व्यापक शहरी विकास रणनीति है। इस प्राधिकरण की कवरेज छह जिलों में लगभग 2,689 वर्ग किमी है। 

2. जनसंख्या अनुमान : 2041 तक लगभग 40-42 लाख लोगों को समायोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

3. फोकस क्षेत्र : औद्योगिक विकास, आवासीय क्षेत्र, वाणिज्यिक स्थान, संस्थागत क्षेत्र, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, एविएशन हब, फिल्म सिटी, हरित स्थान और मनोरंजक सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

4. बुनियादी ढांचा विकास : परिवहन नेटवर्क, जल आपूर्ति और अपशिष्ट प्रबंधन, बिजली वितरण और डिजिटल कनेक्टिविटी पर फोकस किया जाएगा।

5. मुख्य परियोजनाएं : जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, फिल्म सिटी, लॉजिस्टिक्स और परिवहन केंद्र मुख्य विकास योजनाएं हैं।

6. टिकाऊ विकास के उपाय : हरित गलियारे, अक्षय ऊर्जा एकीकरण और जल संरक्षण को इस मास्टर प्लान में शामिल किया गया है।

7. आर्थिक लक्ष्य : रोजगार सृजन, निवेश आकर्षित करना, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देना है। योजना का उद्देश्य एक आधुनिक, टिकाऊ शहरी पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है जो आर्थिक विकास को पर्यावरण संरक्षण के साथ संतुलित करता है।

Also Read

मुख्य सचिव और डीजीपी ने मेरठ में की बैठक, दिए कई अहम निर्देश

6 Jul 2024 05:43 PM

मेरठ कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में जुटी सरकार : मुख्य सचिव और डीजीपी ने मेरठ में की बैठक, दिए कई अहम निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जुटी है। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने मेरठ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। और पढ़ें