कोर्ट का बड़ा फैसला : एल्विश यादव को नहीं मिली जमानत, दोस्तों संग जेल में वापसी

एल्विश यादव को नहीं मिली जमानत, दोस्तों संग जेल में वापसी
UPT | Elvish Yadav

Mar 20, 2024 17:37

गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय ने एल्विश को बड़ा झटका मिला। एल्विश को जमानत नहीं मिली और वापस जेल भेज दिया गया...

Mar 20, 2024 17:37

Gautam Buddha Nagar News : गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में हड़ताल के बीच बुधवार को एल्विश यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। जानकारी के मुताबिक कोर्ट नंबर-13 में एल्विश यादव को सुनवाई के लिए पेश किया गया। एल्विश को बड़ा झटका मिला। एल्विश को जमानत नहीं मिली और वापस जेल भेज दिया गया। एल्विश के साथ उसके साथी ईश्वर और विनय को भी जेल भेजा गया है।

एल्विश यादव के दो साथी गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के दो साथी ईश्वर और विनय को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक विनय एल्विश यादव का दोस्त है और  ईश्वर के संपर्क सपेरे राहुल से जुड़े हुए है। ईश्वर और विनय के द्वारा राहुल सपेरे को बुलाया गया था। पुलिस ने पूछताछ और सबूतों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया है।

वकीलों ने हड़ताल के कारण अटकी पेशी
आपको बता दें कि सांपों के जहर की सप्लाई मामले में पुलिस ने एल्विश यादव को बीते रविवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद सोमवार को कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन वकीलों ने हड़ताल कर दी। जिसके बाद से वह लगातार जेल में बंद है। अब बुधवार को सुनवाई के लिए एल्विश यादव को गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में लाया गया। कोर्ट का आया फैसला
एल्विश को गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में अपर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट जयहिंद कुमार सुनवाई कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक तमाम सबूत और गवाहों को ध्यान रखते हुए उसकी जमानत अभी के लिए रोक दी गई है। इसी के साथ कोर्ट ने एल्विश यादव को वापस जेल भेज दिया है। इसी के साथ उसके साथी ईश्वर और विनय भी जेल भेजा गया है।

Also Read

संत के खिलाफ बिजली विभाग ने जारी की आरसी, विधायक ने हस्तक्षेप किया तो... 

8 Jul 2024 12:50 PM

बुलंदशहर Bulandshahr News : संत के खिलाफ बिजली विभाग ने जारी की आरसी, विधायक ने हस्तक्षेप किया तो... 

110 वर्ष के संत के खिलाफ बिजली विभाग की तरफ से 13 लाख की फर्जी आरसी जारी की गई। संत ने बिजली विभाग के अफसरों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद चीफ इंजीनियर ने शिकायत... और पढ़ें