BIG BREAKING : दलित प्रेरणा स्थल से चिल्ला की ओर बढ़े किसान, पुलिस और महिलाओं के बीच हुई नोकझोंक

दलित प्रेरणा स्थल से चिल्ला की ओर बढ़े किसान, पुलिस और महिलाओं के बीच हुई नोकझोंक
UPT | किसान आंदोलन

Feb 08, 2024 16:42

बॉर्डर के उस पार दिल्ली पुलिस ने भी तैयारी पूरी कर रखी है। किसानों का कहना है कि सुबह से हजारों की संख्या में उनके लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Feb 08, 2024 16:42

Short Highlights
  • पुलिस द्वारा करीब 2 घंटे से किसानों को दलित प्रेरणा स्थल पर रोका गया।
Noida News : उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के किसान पिछले कई महीनों से अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। सांसद और विधायक की तरफ से सुनवाई न होने के बाद अब किसानों ने दिल्ली का रुख अपनाया है। नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल से किसान आगे की ओर बढ़ गए थे। पुलिस द्वारा करीब 2 घंटे किसानों को दलित प्रेरणा स्थल पर रोका गया। पुलिस से लगातार बातचीत की जा रही थी, लेकिन इस बीच महिलाएं पुलिस का मोर्चा तोड़कर दिल्ली की ओर आगे बढ़ गई हैं। दूसरी तरफ पुलिस द्वारा चिल्ला बॉर्डर पर भी बैरिकेडिंग लगा रखी है। कुछ जगह की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें पुलिस किसानों को रोकने का प्रयास कर रही है। इसी बीच पुलिस और किसान महिलाओं के बीच नोकझोंक भी हुई। बॉर्डर के उस पार दिल्ली पुलिस ने भी तैयारी पूरी कर रखी है। किसानों का कहना है कि सुबह से हजारों की संख्या में उनके लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनको तत्काल छोड़ा जाए। कुल मिलाकर किसान अभी संसद मार्च के लिए अड़े हुए हैं।

आखिरकार क्या चाहते हैं किसान?
किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने महापंचायत में बताया कि किसान बढ़ा हुआ मुआवजा, स्थानीय लोगों को रोजगार, 10 प्रतिशत प्लॉट और आबादी की समस्या के पूर्ण निपटारे की मांग कर रहे हैं। दोनों जगहों पर अब तक कोई भी स्थानीय नेता किसानों की समस्याएं सुनने नहीं पहुंचा है। किसान जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी नाराज हैं। वे भी उनकी मांगों को ऊपर तक नहीं पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने एनटीपीसी और नोएडा प्राधिकरण को काफी समय दे दिया है। लेकिन, अब तक हमारी मांगों को लेकर सिर्फ कागजी खानापूर्ति ही की जा रही है। इसलिए अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस आंदोलन में भारी संख्या में महिलाएं भी हिस्सा ले रही हैं।

यह भी पढ़ें :- नोएडा-दिल्ली बॉर्डर सील : पैदल मार्च कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका, जानिए क्या हैं उनकी मांगें

Also Read

परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

6 Oct 2024 05:38 PM

मेरठ महेंद्र सिं​ह टिकैत जयंती : परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं। और पढ़ें