कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि जिले की तीनों प्राधिकरण उनके साथ कैसा बर्ताव कर रही है, इससे हर कोई वाकिफ है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों की समस्याओं और मांगों को देखते हुए एक हाई पावर कमेटी का गठन का रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया था।
ग्रेटर नोएडा में किसानों का प्रदर्शन : कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे, रात में भी जारी रहा प्रदर्शन, जानें क्या है वजह
Oct 14, 2024 23:20
Oct 14, 2024 23:20
रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर अड़े किसानग्रेटर नोएडा में जिलाधिकारी कार्यालय पर किसानों का धरना रात में भी जारी है @dmgbnagar @myogiadityanath @UPGovt pic.twitter.com/aMpLSswfZ2
— Uttar Pradesh Times (@UPTimesLive) October 14, 2024
कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि जिले की तीनों प्राधिकरण उनके साथ कैसा बर्ताव कर रही है, इससे हर कोई वाकिफ है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों की समस्याओं और मांगों को देखते हुए एक हाई पावर कमेटी का गठन का रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया था। कमेटी ने रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी, लेकिन आज तक रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है। पदाधिकारियों का कहना है कि आखिर रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है। शासन और प्रशासन आखिर चाहता क्या है। किसानों का कहना है कि रिपोर्ट सार्वजनिक कराने के बाद ही कलेक्ट्रेट से हटेंगे। इस दौरान किसानों को धरना सोमवार रात को भी जारी रहा।
पुलिस बल तैनात
किसानों की भीड़ को देखते हुए कलेक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हर तरफ पुलिस के जवान नजर आ रहे हैं। पुलिस अधिकारी लगातार कलेक्ट्रेट पर राउंड लगा रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसानों के हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है साथ ही उनसे बात भी की जा रही है। जिससे जल्द से जल्द धरना समाप्त हो सके।
Also Read
15 Oct 2024 12:43 AM
गंगा नहर 13 अक्टूबर को बंद कर दी गई। करीब 20 दिन तक इसमें सफाई कार्य होगा। फिर ये नहर 2 नवंबर को चालू होगी। गाजियाबाद के प्रताप विहार में गंगाजल प्लांट लगा हुआ है। यहां से 100 क्यूसेक पानी नोएडा और 50 क्यूसेक पानी गाजियाबाद के विभिन्न हिस्सों को पाइप लाइन के लिए सप्लाई किया जा... और पढ़ें