जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगी देश की पहली फिनसिटी : फिल्म सिटी के बाद दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट, जानिए क्या है यह प्रोजेक्ट

फिल्म सिटी के बाद दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट, जानिए क्या है यह प्रोजेक्ट
UPT | जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगी देश की पहली फिनसिटी

Feb 22, 2024 15:51

गौतमबुद्ध नगर जिले में जेवर कसबे के पास बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) न केवल भारतीय बल्कि दुनिया भर की कंपनियों...

Feb 22, 2024 15:51

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर जिले में जेवर कसबे के पास बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) न केवल भारतीय बल्कि दुनिया भर की कंपनियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। दूसरी तरफ यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (Yamuna Authority) एक के बाद एक महत्वाकांक्षी परियोजनाएं लॉन्च कर रही है। देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बसाने का काम शुरू हो चुका है। इस कामयाबी के तुरंत बाद यमुना प्राधिकरण ने दूसरे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया कि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई-अड्डे के पास वित्तीय संस्थानों और कंपनियों को एक प्लेटफ़ार्म पर एकत्र किया जाएगा। इसके लिए देश की पहली फ़िल्म सिटी बसाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

गुरुवार को पांच कंपनियों ने प्रोजेक्ट पेश किया
जेवर हवाई-अड्डे के पास यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी देश की पहली फिनसिटी बसाने जा रही है। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में स्थित यमुना प्राधिकरण के मुख्यालय में अमेरिका और सिंगापुर की 5 कंपनियां फिनसिटी बसाने के लिए अपनी-अपनी परियोजना पेश कर रही हैं। फिनसिटी में बैंकिंग, फाइनेंस, इंश्योरेंस, इंस्टीट्यूशनल फाइनेंस और फिनटेक से ताल्लुक रखने वाली कंपनियां काम करेंगी।

शहर को 40 हजार करोड़ का निवेश मिलेगा
यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, फिनसिटी यमुना सिटी के सेक्टर-13 में विकसित की जाएगी। इसका डेवलपमेंट दो फेज में होगा। पहले फेज में 100 एकड़ ज़मीन पर कंपनियों को भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। दूसरे फेज में 250 एकड़ जमीन का उपयोग होगा। फिनसिटी में बैंक, इंश्योरेंस कंपनियां और फाइनेंस से ताल्लुक रखने वाली कम्पनियां अपने मुख्यालय बना सकती हैं। इंस्टीट्यूट खोले जा सकते हैं। ट्रेनिंग सेंटर और कन्वेंशन सेंटर बनाए जाएंगे। फिनसिटी में इन कम्पनियों की जरूरतों के हिसाब से ही कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल स्पेस भी आवंटित किया जाएगा। इस परियोजना के जरिए शहर को 30-40 हजार करोड़ रुपये का निवेश मिलेगा। फिनसिटी में 30 हजार करोड़ रुपये से ज़्यादा पेशेवर काम करेंगे। करीब 50 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।

फिल्म सिटी प्रोजेक्ट परवान चढ़ा, अब फिनसिटी की बारी
आपको बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में यमुना अथॉरिटी ने देश की सबसे बड़ी फ़िल्म सिटी बसाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की है। बोनी कपूर और रियल एस्टेट समूह भूटानी ग्रुप ने मिलकर यह परियोजना हासिल की है। यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। 18-20 फरवरी को लखनऊ में हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फ़िल्म सिटी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी हासिल की। प्रधानमंत्री ने इस परियोजना की खुलकर तारीफ़ की। फ़िल्म सिटी परियोजना को परवान चढ़ाने के बाद यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह फिनसिटी को धरातल पर लाने के लिए शिद्दत से जुट गए हैं।

Also Read

गाजियाबाद और महाराष्ट्र में हिंसक प्रदर्शन, 200 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

6 Oct 2024 04:53 PM

गाजियाबाद नरसिंहानंद के विवादित बयान से उपजा तनाव: गाजियाबाद और महाराष्ट्र में हिंसक प्रदर्शन, 200 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

यति नरसिंहानंद गिरि के विवादित बयान ने देशभर में तनाव फैला दिया है। गाजियाबाद और महाराष्ट्र के अमरावती में हालात बेकाबू हो गए। इसी बीच 7 से अधिक एफआईआर दर्ज कर करीब 200 से ज्यादा लोगों... और पढ़ें