नरसिंहानंद के विवादित बयान से उपजा तनाव: गाजियाबाद और महाराष्ट्र में हिंसक प्रदर्शन, 200 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

गाजियाबाद और महाराष्ट्र में हिंसक प्रदर्शन, 200 से अधिक लोगों पर केस दर्ज
UPT | यति नरसिंहानंद

Oct 06, 2024 16:59

यति नरसिंहानंद गिरि के विवादित बयान ने देशभर में तनाव फैला दिया है। गाजियाबाद और महाराष्ट्र के अमरावती में हालात बेकाबू हो गए। इसी बीच 7 से अधिक एफआईआर दर्ज कर करीब 200 से ज्यादा लोगों...

Oct 06, 2024 16:59

Ghaziabad News : डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि के विवादित बयान ने देशभर में तनाव फैला दिया है। कई शहरों में प्रदर्शन हुए गाजियाबाद और महाराष्ट्र के अमरावती में हालात बेकाबू हो गए। गाजियाबाद में हंगामे के बाद पुलिस को स्थिति संभालने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा, जबकि अमरावती में पुलिस थाने पर पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। 

गाजियाबाद में 200 से अधिक लोगों पर केस दर्ज
गाजियाबाद के कैलाभट्ठा में विरोध प्रदर्शन के दौरान बसपा से निष्कासित नेता रवि गौतम समेत कई लोग शामिल हुए। पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा। इसी बीच 7 से अधिक एफआईआर दर्ज कर करीब 200 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। स्थानीय विधायक नंद किशोर गुर्जर ने भी देवी मंदिर पहुंचकर इसे "आस्था पर हमला" करार देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी के सशस्त्र जवानों को भी मंदिर के आसपास तैनात किया गया है। 

अमरावती में हिंसक प्रदर्शन
महाराष्ट्र के अमरावती में भी शुक्रवार की रात को तनाव फैल गया जब नागपुरी गेट पुलिस थाने के बाहर सैकड़ों लोगों ने पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना में 21 पुलिसकर्मी घायल हुए और पुलिस के 10 वाहनों को नुकसान पहुंचा। स्थानीय पुलिस के मुताबिक इस हिंसा में 1200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिनमें से 26 लोगों की पहचान कर ली गई है।

ये भी पढ़ें : दीपक त्यागी जो यति नरसिंहानंद बन गए : रूस में पढ़ाई, लंदन की नौकरी, सपा से राजनीति शुरू की, पत्नी ने छोड़ा...

नरसिंहानंद और उनके शिष्यों के खिलाफ केस दर्ज
महंत यति नरसिंहानंद के विवादित बयान के बाद उनके शिष्यों ने भी सोशल मीडिया पर उत्तेजक वीडियो पोस्ट किए। जिसमें धार्मिक भावनाओं को आहत करने और भड़काने वाली बातें कही गईं। इस मामले में गाजियाबाद के वेव सिटी थाने में अनिल यादव उर्फ छोटा नरसिंहानंद, यति रणसिंहानंद गिरि, यति रामस्वरूपानंद और यति निर्भयानंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जमीयत उलमा-ए-हिंद की गिरफ्तारी की मांग
देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलमा-ए-हिंद ने यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि उनके खिलाफ केवल एफआईआर दर्ज करना पर्याप्त नहीं है। संगठन के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने आरोप लगाया कि नरसिंहानंद ने इस्लाम के खिलाफ असहनीय बयान दिए हैं। जिससे मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

Also Read

परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

6 Oct 2024 05:38 PM

मेरठ महेंद्र सिं​ह टिकैत जयंती : परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं। और पढ़ें