भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी का गठन : योगेंद्र त्यागी बने जिला अध्यक्ष, ओम प्रकाश शर्मा जिला मंत्री चुने गए

योगेंद्र त्यागी बने जिला अध्यक्ष, ओम प्रकाश शर्मा जिला मंत्री चुने गए
UPT | भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ।

Jul 16, 2024 22:34

भारतीय किसान संघ के जिला अधिवेशन का आयोजन संघ कार्यालय सेक्टर 110 भंगेल नोएडा में सोमवार को किया गया। इसमें आगामी सत्र अप्रैल 2024 से मार्च 2027 तक के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

Jul 16, 2024 22:34

Noida News : भारतीय किसान संघ के जिला अधिवेशन का आयोजन संघ कार्यालय सेक्टर 110 भंगेल नोएडा में सोमवार को किया गया। इसमें आगामी सत्र अप्रैल 2024 से मार्च 2027 तक के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। भारतीय किसान संघ गौतमबुद्ध नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग और संगठन मंत्री सुनील निर्वाचन की प्रक्रिया को पूरा कराया।

इसमें सभी की सहमति से योगेंद्र त्यागी को जिला अध्यक्ष और ओमप्रकाश शर्मा उर्फ गोलू शर्मा को जिला मंत्री मनोनीत किया गया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी अनुराग और जिला अध्यक्ष व जिला मंत्री की सहमति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें सुभाष भाटी और जितेंद्र त्यागी को जिला उपाध्यक्ष और अमित कुमार पुष्पेंद्र सिंह को सह मंत्री, मुकुल शर्मा को कोषाध्यक्ष, अर्चना को महिला प्रमुख, प्रिंस शर्मा को युवा प्रमुख, योगेश सिंह को जैविक प्रमुख, रामपाल सिंह को प्रचार प्रमुख बनाया गया। 

सदस्य कार्यकारिणी समिति में कनछी शर्मा, प्रबल प्रताप, कपिल त्यागी, देशराज, हेमंत शर्मा, जितेंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह, धीरेंद्र छोकर, विकास ओमवीर को रखा गया। इस दौरान नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष योगेंद्र त्यागी ने बताया कि भारतीय किसान संघ आने वाले तीन वर्षों में किसानों के प्रमुख मुद्दों को सरकार और प्रशासन के सामने उठाएगा। साथ ही किसानों को उनकी फसल की लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य, सम्मान निधि में बढ़ोतरी, निराश्रित गोवंशों की समस्या का निदान, तालाबों को अपने पूर्ण स्वरूप में वापस लाने का काम, नहर, रजवाहा व खेत तक पानी पहुंचाने जैसी योजना पर भारतीय किसान संघ काम करेगा। जिला गठन के बाद भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकाली और पौधरोपण भी किया। इसमें डॉ. उमेश, सरवन शर्मा, पंकज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Also Read

रील बनाकर कर रहे थे महिलाओं का अपमान

13 Sep 2024 01:41 PM

गौतमबुद्ध नगर नोएडा पुलिस ने शेर और चीता को दबोचा : रील बनाकर कर रहे थे महिलाओं का अपमान

नोएडा में थाना सेक्टर-63 पुलिस हिरासत में एक कंटेंट क्रिएटर और उसके साथी ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो में रील के बैकग्राउंड में एक हरियाणवी गाना बज... और पढ़ें