गौर सिटी की सोसाइटी में घूम रही संदिग्ध महिला : सीसीटीवी में बच्चे के पीछे जाती दिखी, गार्ड और निवासियों को किया गया अलर्ट

सीसीटीवी में बच्चे के पीछे जाती दिखी, गार्ड और निवासियों को किया गया अलर्ट
UPT | गौर सिटी की सोसाइटी में घूम रही संदिग्ध महिला

Oct 08, 2024 17:19

अगर आप ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सिटी के निवासी हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। दरअसल गौर सिटी-1 के 5th एवेन्यू में एक संदिग्ध महिला घूम रही है। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में उसे देखा जा सकता है।

Oct 08, 2024 17:19

Short Highlights
  • गौर सिटी में घूम रही संदिग्ध महिला
  • सीसीटीवी में बच्चे के पीछे जाती दिखी
  • निवासियों को किया गया अलर्ट
Noida News : अगर आप ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सिटी के निवासी हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। दरअसल गौर सिटी-1 के 5th एवेन्यू में एक संदिग्ध महिला घूम रही है। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में उसे देखा जा सकता है। सोसाइटी के AOA ने निवासियों को इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। इसमें बताया गया है कि महिला को 5 अक्टूबर को सोसाइटी के अंदर देखा गया था। महिला कई बार सोसाइटी के आस-पास भी घूमती दिखी है।

बच्चे के पास जाती दिखी
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सलवार-सूट पहने एक महिला सीढ़ियों पर जा रही है। सामने से एक व्यक्ति उतर रहा है। उसके गोद में एक छोटा बच्चा है। वहीं उसके पीछे एक दूसरा बच्चा भी उतर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब आदमी थोड़ा आगे बढ़ जाता है, तो महिला पीछे आ रहे बच्चे पर झपटने की कोशिश करती है, लेकिन बच्चा तेजी से वहां से हट जाता है। इसके बाद महिला ऊपर चली जाती है।



भागती हुई नीचे आई महिला
फुटेज में रात 8 बजकर 52 मिनट और 10 सेकेंड पर महिला सीढ़ियों से ऊपर चली जाती है। लेकिन इसके ठीक डेढ़ मिनट बाद यानी 8 बजकर 53 मिनट और 40 सेकेंड पर वह उन्हीं सीढ़ियों से भागती हुई नीचे आती है। देखकर ऐसा लगता है कि वह किसी से बचकर भाग रही है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। AOA द्वारा सोसाइटी के निवासियों को जो मेल भेजा गया है, उसमें लिखा है कि महिला को कई बार सोसाइटी के आस-पास मंडराते हुए देखा गया है।

सोसाइटी में बढ़ाई गई सुरक्षा
इस घटना के बाद सोसाइटी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सोसाइटी के मेन गेट पर सिक्योरिटी स्टाफ को बढ़ा दिया गया है और टावर के गार्ड को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। गार्ड रूम समेत सोसाइटी में जगह-जगह पर महिला की तस्वीर लगाई गई है और लोगों से अपील की गई है कि जिस किसी को भी वह महिला दिखाई दे, वह सोसाइटी की सिक्योरिटी या AOA को तत्काल सूचित करें। फिलहाल महिला के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी : आगरा फोर्ट से पाकिस्तान बॉर्डर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने दिवाली पर किया खास इंतजाम

यह भी पढ़ें- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बढ़ सकता टोल शुल्क : यूपीडा ने मांगे नए आवेदन, जानिए कितना बढ़ेगा रेट

Also Read

'राहुल को जलेबी लग रही कड़वी', यूपी के मंत्री ने कसा तंज, फिर बताया मोदी है तो...

8 Oct 2024 06:07 PM

गौतमबुद्ध नगर हरियाणा चुनाव परिणाम : 'राहुल को जलेबी लग रही कड़वी', यूपी के मंत्री ने कसा तंज, फिर बताया मोदी है तो...

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद, उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया... और पढ़ें