ग्रेटर नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन : अतीक अहमद का 7 करोड़ रुपये का मकान कुर्क, योगी आदित्यनाथ के आदेश पर हुई कार्रवाई

अतीक अहमद का 7 करोड़ रुपये का मकान कुर्क, योगी आदित्यनाथ के आदेश पर हुई कार्रवाई
UPT | भूमाफिया अतीक अहमद

Feb 07, 2024 19:52

​​​​​​​अतीक अहमद के मरने के बाद प्रयागराज पुलिस कई बार ग्रेटर नोएडा में जांच करने आई थी। उसके बाद मामले की ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई। पुलिस की नजर अतीक अहमद के मकान पर पड़ी...

Feb 07, 2024 19:52

Short Highlights
  • ग्रेटर नोएडा में अतीक का मन्नत नाम का मकान कुर्क
  • 8 साल पहले खरीदा था यह घर
  • बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद हुआ एक्शन
Gautam Buddha Nagar : गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। अतीक अहमद के मरने के बाद भी उसकी कहानी खत्म नहीं हो रही है। पुलिस अभी भी उसकी जांच-पड़ताल में लगी हुई है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अतीक अहमद के करीब 7 करोड़ रुपये के मकान को कुर्क किया है।

योगी आदित्यनाथ के आदेश पर पुलिस ले रही है एक्शन
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक अतीक अहमद के खिलाफ एक्शन लिया गया है। बुधवार को माफिया अतीक अहमद की करीब 7 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है। अतीक अहमद का ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 में ए-107 नंबर का घर है। जो पुलिस द्वारा कुर्क किया गया है।

कई महीनों से चल रही थी जांच-पड़ताल
अतीक अहमद के मरने के बाद प्रयागराज पुलिस कई बार ग्रेटर नोएडा में जांच करने आई थी। उसके बाद मामले की ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई। पुलिस की नजर अतीक अहमद के मकान पर पड़ी। पुलिस ने हर चीज की डिटेल ली। मकान खरीदने के लिए किन-किन खातों से रुपये ट्रांसफर हुए। कई ऐसे एकाउंट सामने आए, जिनसे रुपए ट्रांसफर हुए। इन सबके बाद ग्रेटर नोएडा में अतीक का मन्नत नाम का मकान कुर्क कर लिया।

8 साल पहले यह घर खरीदा
अतीक अहमद ने करीब 8 साल पहले यह घर खरीदा था। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में अतीक अहमद का यह घर है। यह करीब 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाला भूखंड है। जिस पर 2 मंजिला इमारत खड़ी हुई है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से वर्ष 1994 में यह प्लॉट अलॉट हुआ था। इतना ही नहीं, अतीक अहमद की बड़ी-बड़ी बैठक इस मकान में होती थीं। जब अतीक अहमद की हत्या की गई थी तो यह सेक्टर चर्चा का विषय बना गया था।

बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद हुआ एक्शन
बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम कानपुर से होते हुए ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे। पुलिस की जांच से साफ हुआ कि असद और गुलाम कुछ मिनट के लिए अतीक के मन्नत नाम के इस मकान में पहुंचे थे। पुलिस मान रही है कि यहां पहले से कैश छिपाया गया था, जिसे लेने के लिए दोनों घर के अंदर गए थे।

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें