ग्रेटर नोएडा में स्थित मायावती गवर्नमेंट गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चिंताएं बढ़ गई हैं। हाल ही में 172 छात्राओं द्वारा हॉस्टल छोड़ने की घटना ने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया।
मायावती गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : छात्रा ने टीचर्स और प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप
Oct 13, 2024 15:26
Oct 13, 2024 15:26
छात्रा ने बताई आपबीती
गोरखपुर की रहने वाली शिवांगी ने बताया कि वह करीब एक महीने पहले ही इस कॉलेज में शिफ्ट हुई थी। उसने कहा कि कुछ दिनों तक सब ठीक चला, लेकिन फिर उसने कुछ लड़कों को हॉस्टल में घुसते देखा। जब उसने सीनियर्स से इस बारे में पूछा, तो उन्होंने इसे आम बात बताया। शिवांगी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि 28 की रात को कुछ लड़के हॉस्टल में घुसे और सुबह चार बजे तक परिसर में बैठे रहे। उसने यह भी कहा कि ये लड़के रोजाना हॉस्टल में घुसते थे और जब भी वे आते थे, बिजली चली जाती थी। उसने हॉस्टल के बाहर ड्रोन भी उड़ते देखे हैं।
शिकायत करने पर फेल करने की धमकी
छात्रा ने आरोप लगाया कि जब वे इस मुद्दे को उठाती हैं, तो शिक्षक उन्हें इंटरनल मार्क्स काटने और फेल करने की धमकी देते हैं। उसने बताया कि एक बार छात्राओं ने खुद इन लड़कों को पकड़ने की योजना बनाई और एक कमरे में 10-12 लड़कियां इंतजार करने लगीं। शिवांगी ने कहा कि वह हॉस्टल नंबर-2 में रहती है, जहां 25 से अधिक कमरे हैं और प्रत्येक कमरे में 4-6 लड़कियां रहती हैं। उसने आरोप लगाया कि लड़के हॉस्टल में घूमते हैं और दरवाजे खटखटाते हैं।
शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं
इस मामले में सबसे चिंताजनक बात यह है कि छात्राओं की बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रिंसिपल ने उनकी बात नहीं मानी और उल्टा उनसे सबूत मांगने लगे। हालांकि, अब कॉलेज प्रशासन ने कुछ सुरक्षा उपाय किए हैं, जैसे बेहतर प्रकाश व्यवस्था, चारदीवारी और सीसीटीवी कैमरे लगाना। फिलहाल, शिवांगी अपने होमटाउन में है और वापस आने का कोई इरादा नहीं रखती, क्योंकि उस रात जो कुछ हुआ, वह उसके लिए बहुत डरावना था।
Also Read
13 Oct 2024 04:35 PM
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ग्रीन आर्क सोसाइटी में आयोजित एक भंडारे के दौरान कथित तौर पर मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित हिमांशु राजपूत ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें एक दंपति पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। और पढ़ें