ग्रेटर नोएडा में खुले में टॉयलेट करना पड़ा भारी : युवती को देख भाग रहे युवक की उतरी पैंट, लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा

युवती को देख भाग रहे युवक की उतरी पैंट, लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा
UPT | Symbolic Image

Apr 30, 2024 19:21

ग्रेटर नोएडा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक युवक दनकौर थाना क्षेत्र में रास्ते किनारे खड़ा होकर टॉयलेट कर रहा था। तभी वहां से एक लड़की मंदिर की तरफ जा रही थी...

Apr 30, 2024 19:21

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक युवक दनकौर थाना क्षेत्र में रास्ते किनारे खड़ा होकर टॉयलेट कर रहा था। तभी वहां से एक लड़की मंदिर की तरफ जा रही थी। जैसे ही युवक टॉयलेट करके मुड़ा तो लड़की ने उसको आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसकी वजह से लड़की डरकर भागने लगी। वहां पर काफी सारे लोग हैं। उन्होंने सोचा कि युवक ने अश्लील हरकत लड़की के साथ की है। जिसकी वजह से उसको पकड़कर पीटने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को पकड़ किया। अब इस मामले में लड़के के खिलाफ युवती के परिजनों ने शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बिना गलती किए युवक के ऊपर ग्रामीणों के दवाब में धारा संख्या 354, 352, 504 और 509 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले की जानकारी दनकौर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने दी है। 

कैसे हुआ मामला शुरू 
दरअसल, जुनेदपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहन मंदिर जा रही थी। तभी गांव के ही अजीत पुत्र ब्रह्म सिंह ने उसे रोक लिया और उसकी बहन के सामने ही निर्वस्त्र हो गया। आरोपी उसकी बहन को अपने घेर में खींच कर ले जाने की कोशिश करने लगा। 

लड़के पर आपत्तिजनक आरोप
लड़की के भाई की शिकायत के मुताबिक, उसकी बहन ने शोर मचाया। तब लड़का उसे छोड़कर भाग गया। कुछ दूर पर उसके माता-पिता खेत में काम कर रहे थे। उसकी बहन ने आपबीती उन्हे बताई। जब वो लोग शिकायत करने के लिए पहुंचे तो लड़के ने लाठी-डंडे से उनके साथ मारपीट की। लड़की के भाई का आरोप है कि आरोपी आए दिन मंदिर जाने वाली महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता है। उसने कई महिलाओं के साथ अब तक अभद्र व्यवहार किया है।

नहीं मिलेगी किसी बेकसूर को सजा
इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि जिसपर आरोप लगाए गए है, वह लड़का रास्ते किनारे खड़ा होकर टॉयलेट कर रहा था। फिलहाल सभी पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। दनकौर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि जांच निष्पक्ष की जाएगी और किसी बेकसूर को सजा नहीं मिलेगी।

Also Read

परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा

5 Oct 2024 09:42 PM

मेरठ Meerut News : परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा

टिकैत की जयंती पर किसान लखनऊ जायेगा और थाने में भारी संख्या में जुटेगा। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की किसान आज चिता के लिए उपले लेकर आए एक किसान एक उपला अपने ग्राम से लेकर आया और पढ़ें