एक्शन से भरपूर होगा कबड्डी लीग 2024 : नोएडा में मेगा नीलामी, 120 खिलाड़ियों पर बोली लगाई

नोएडा में मेगा नीलामी, 120 खिलाड़ियों पर बोली लगाई
UPT | नोएडा में कबड्डी लीग 2024 की मेगा नीलामी।

Jun 11, 2024 14:04

कबड्डी लीग (यूपीकेएल) 2024 के लिए बहुप्रतीक्षित मेगा नीलामी सोमवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सरोवर पोर्टिको में संपन्न हुई। इस दौरान अलग-अलग टीमों ने 120 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई...

Jun 11, 2024 14:04

Noida News : कबड्डी लीग (यूपीकेएल) 2024 के लिए बहुप्रतीक्षित मेगा नीलामी उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सरोवर पोर्टिको में हुई। इसमें अलग-अलग टीमों ने 120 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। सबसे ज्यादा बोली लखनऊ लॉयन ने अर्जुन देसवाल और यमुना योद्धा ने विनय के लिए लगाई। अर्जुन देसवाल को 3.10 लाख और विनय को 3.10 लाख में खरीदा गया। इनके अलावा संगम चैलेंजर्स ने अभिजीत मलिक को 2.60 लाख, नोएडा निंजा ने अमित नागर को 1.45 लाख और अवध रामदूत ने आशु सिंह को 1.5 लाख में खरीदा। सभी टीमों ने 15-15 खिलाड़ी खरीदे। प्रत्येक टीम ने खिलाड़ियों पर 12 लाख रुपये लगाए। नीलामी में भाग लेने वाली टीमों में बृज स्टार, मिर्जापुर की गंगा किंग्स, काशी किंग्स, जेडी नोएडा निंजा, यमुना योद्धा, लखनऊ लायंस, अवध रामदूत और संगम चैलेंजर्स शामिल थीं। 

रोमांचक आयोजन
नीलामी में शामिल 394 खिलाड़ियों को चार अलग-अलग श्रेणियों- ए, बी, सी, डी में विभाजित किया गया था। इस आयोजन में भारतीय कबड्डी की दुनिया के कई अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त खिलाड़ी मौजूद थे। एथलीटों की विशेषज्ञता और स्टार पावर के कारण नीलामी उत्साह और उम्मीदों का केंद्र बिंदु बन गई। यूपीकेएल के स्पोर्ट्स एंबेसडर राहुल चौधरी ने कहा कि मेगा नीलामी न केवल टीमों और खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था, बल्कि उत्तर प्रदेश में कबड्डी के विकास और लोकप्रियता के लिए मील का पत्थर है। यह एक रोमांचक आयोजन की शुरुआत है। इसमें टीम प्रबंधन की रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन होगा, क्योंकि यहां उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं के लिए बोलियां लगाई गईं। उन्होंने कहा कि यह मंच युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे भविष्य में देश को कई स्टार खिलाड़ी मिलेंगे।

संस्कृति से जुड़े खेलों को महत्व देना जरूरी
यूपीकेएल के संस्थापक संभव जैन ने कहा कि देश की संस्कृति से जुड़े खेलों को महत्व दिया जाना चाहिए। इसी भावना के साथ इस लीग की परिकल्पना की गई है। उन्होंने बताया कि लीग मैच 11 जुलाई 2024 से शुरू होंगे। विजेता टीम को 10 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यूपीकेएल का टेलीकास्ट सीधे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसे दुनिया के कई देशों में देखा जा सकेगा। यूपीकेएल 2024 एक बेहतरीन सीजन होने जा रहा है। यह धमाकेदार एक्शन और यादगार पलों से भरपूर होगा।

Also Read

बागपत में महिलाओं के लिए कांवड़ शिविरों में बनेंगे अलग पंडाल, महिला पु​लिसकर्मी रहेंगी तैनात

26 Jul 2024 09:56 PM

बागपत Baghpat Kanwar News : बागपत में महिलाओं के लिए कांवड़ शिविरों में बनेंगे अलग पंडाल, महिला पु​लिसकर्मी रहेंगी तैनात

कांवड़ शिविर में बने महिला पंड़ाल के पास महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कांवड़ मार्ग पर मंदिरों व कांवड़ शिविरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी रखी जाएगी। और पढ़ें