प्रेम-प्रसंग का अनोखा मामला : 15 वर्षीय लड़की 12 साल के लड़के के साथ फिर हुई फरार, पहले भी दो बार भागी

15 वर्षीय लड़की 12 साल के लड़के के साथ फिर हुई फरार, पहले भी दो बार भागी
UPT | Symbolic Photo

Oct 10, 2024 12:48

नोएडा में प्रेम-प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां 15 वर्षीय एक लड़की अपने साथ पड़ोसी 12 वर्षीय लड़के को लेकर फरार हो गई। पहले भी दो बार चुकी है।

Oct 10, 2024 12:48

Noida News : नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र से किशोरावस्था में प्रेम-प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। बिशनपुरा गांव की 15 वर्षीय एक लड़की अपने साथ पड़ोसी 12 वर्षीय लड़के को लेकर फरार हो गई। लड़की पहले भी दो बार घर छोड़कर भाग चुकी है। जिसके चलते परिवार ने नोएडा से बिहार लौटने का निर्णय लिया था। 

बिहार से नोएडा आया था परिवार 
लड़की का परिवार बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। लड़की के पिता ने बताया कि बेहतर शिक्षा की तलाश में चार साल पहले वह अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ नोएडा आए थे। बड़ी बेटी की उम्र 15 साल है, जबकि छोटी बेटी 12 वर्ष की है। परिवार बिशनपुरा में किराए के कमरे में रहता है और पति-पत्नी ने एक निजी कंपनी में नौकरी कर बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाने का सपना संजोया था। 

फरवरी में पहली बार भागने का प्रयास, वृंदावन में मिली थी लड़की
फरवरी 2024 में उनकी बड़ी बेटी पहली बार घर छोड़कर भाग गई थी और दो अन्य नाबालिग लड़कियों को भी साथ ले गई थी। एक सप्ताह बाद पुलिस ने उसे वृंदावन से बरामद किया था। पुलिस के मुताबिक वह जयपुर और वृंदावन होते हुए लौटी थी और इस दौरान घर से 50,000 रुपये भी ले गई थी।

ये भी पढ़ें : हाथरस सत्संग कांड : कड़ी सुरक्षा के बीच नारायण हरि साकार न्यायिक आयोग के सामने पेश, सवालों से होगा सामना 

12 वर्षीय लड़के के साथ दोबारा घर छोड़ने का संदेह
करीब 15 दिन पहले लड़की ने अपने पड़ोसी 12 वर्षीय लड़के के साथ फिर से घर छोड़ दिया था। उस बार भी पुलिस ने उसे वापस घर पहुंचाया। मंगलवार शाम जब परिवार दरभंगा लौटने की तैयारी कर रहा था। पिता ऑटो लेने गए थे और मां-छोटी बहन घर का सामान पैक कर रही थीं। इसी बीच लड़की मौका पाकर घर से निकल गई। साथ ही पड़ोसी किशोर के भी गायब होने की सूचना मिली।

ये भी पढ़ें : नोएडा प्राधिकरण : करोड़ों का बकाया न चुकाने पर आठ मंजिला इमारत सील, आदेश नहीं मानने पर कार्रवाई 

पुलिस ने फिर से की तलाश शुरू
एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि किशोरी की खोजबीन के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही किशोरी और उस लड़के को बरामद कर लिया जाएगा। परिवार और पुलिस दोनों ही मामले की गंभीरता को देखते हुए अब सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं, जिससे यह स्थिति आगे न बढ़े।

Also Read

जब पुलिस ने बताई मामले की सच्चाई, तो शर्म से झुक गई आंखें

10 Oct 2024 02:36 PM

हापुड़ मुस्लिम युवक की हिंदू गुट ने की पिटाई : जब पुलिस ने बताई मामले की सच्चाई, तो शर्म से झुक गई आंखें

हापुड़ में हिंदू युवकों के समूह द्वारा एक मुस्लिम युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। आरोप लगाया गया था कि पैंगबर मोहम्मद के खिलाफ हुई टिप्पणी का विरोध करने पर हिंदू युवकों द्वारा मुस्लिम युवक को पीटा जा रहा है और पढ़ें