CAA लागू होते ही सीमा हैदर की बढ़ी मुश्किलें : पाकिस्तानी पति ने कहा- उसने भारतीय कोर्ट को गुमराह किया

पाकिस्तानी पति ने कहा- उसने भारतीय कोर्ट को गुमराह किया
UPT | सीमा हैदर।

Mar 14, 2024 07:48

गुलाम हैदर के भारतीय वकील मोमिन मलिक ने पुलिस से कहा कि पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया जाए। वकील ने...

Mar 14, 2024 07:48

Short Highlights
  • गुलाम हैदर ने अपने बच्चों की पाक वापसी की मांग की
  • गुलाम ने सवाल खड़ा किया है कि सचिन के साथ सीमा कैसे रह सकती है
Noida News : भारत में सीएए लागू होते ही पाकिस्तान से आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने भारत मे अपने वकील के जरिये शिकायत दर्ज कराई है। वकील के माध्यम से सीमा के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा थाने में शिकायती पत्र भेजा है।

पत्र में गुलाम हैदर ने अपनी पत्नी सीमा हैदर के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किए जाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने भारतीय कोर्ट को गुमराह किया है। भारतीय कोर्ट ने सीमा हैदर को जिन शर्तों पर जमानत दी थी, वह उन सभी शर्तों को तोड़ा है। इसलिए सीमा हैदर के खिलाफ भारत में क्रिमिनल केस बनता है।

क्या है पूरा मामला
देश में CAA लागू होने जा रहा है। ऐसा माना जा रहा था कि पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को अब भारतीय नागरिकता मिल जाएगी। CAA लागू होने की खबर मिलते ही खुशी के मारे सीमा हैदर का डांस करते हुए एक वीडियो (Seema haider dance ) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने एक नई मुसीबत सीमा के रास्ते में खड़ी कर दी है। पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से एक शिकायती पत्र गौतमबुद्ध नगर पुलिस को भिजवाया है।

गुलाम ने अपने बच्चों की मांग की
गुलाम हैदर के भारतीय वकील मोमिन मलिक ने पुलिस से कहा कि पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया जाए। वकील ने यह शिकायती पत्र रबूपुरा थाने में दिया है। सचिन के पिता नेत्रपाल को भी शिकायती पत्र में आरोपित किया गया है। पत्र में गुलाफ हैदर ने कहा है कि सीमा को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए और गुलाम हैदर के बच्चें उन्हे वापस दिए जाए। बताया जा रहा है कि गुलाम हैदर ने अपने बच्चों को मांग की है। 

सीमा सचिन के साथ कैसे रह सकती
वकील मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा हैदर गैर कानूनी तरीके से हिंदुस्तान आई थी, वह नेपाल के रास्ते भागकर भारत आने में सफल रही। भारत आने के बाद जुलाई-2023 में सीमा हैदर और भारतीय पति सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, कुछ दिन बाद ही उन्हें अदालत से सशर्त जमानत मिल गई थी। आरोप है कि जमानत मिलने के बाद सीमा हैदर सचिन के साथ रह रही है। इस तरह उसने भारतीय कोर्ट के नियम और जमानत की शर्तों को तोड़ा है। इन सब बातों को आधार बनाते हुए वकील मोमिन मलिक ने कहा कि सीमा हैदर भारतीय अदालत को धोखा देने का काम कर रही है। आरोप लगाया है कि सीमा अनैतिक तरीके से सचिन के साथ रह रही हैं। जब अदालत ने सीमा को जमानत दी तो उस समय उसने खुद को गुलाम हैदर की पत्नी बताया था। थाने में दर्ज एफआईआर में भी सीमा हैदर के पति का नाम गुलाम हैदर है। ऐसे में अब सवाल खड़ा हो रहा है कि सचिन के साथ सीमा कैसे रह सकती है। 

धोखाधड़ी का मामला बनता है
सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने सवाल उठाया है कि अगर सीमा सचिन की पत्नी हैं तो जमानत में पति का नाम गुलाम क्यों लिखा है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर सीमा गुलाम की पत्नी हैं, तो किस आधार पर वह खुद को सचिन की पत्नी बता रही हैं। ऐसे में उन पर धोखाधड़ी का मामला बनता है। आरोप लगाया है कि सीमा ने तथ्यों को छुपाकर गलत तथ्य भारतीय कोर्ट के सामने रखा है। गुलाम हैदर ने अपने वकील के माध्यम से यह भी कहा है कि पहले पति के रहते हुए बिना तलाक लिए दूसरी शादी करना भी एक अपराध है। इसे भी अपराध की श्रेणी में माना जाना चाहिए। 
 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें