Noida News : अग्रवाल मित्र मंडल के निर्विरोध चुनाव हुए संपन्न, जानिए नई कार्यकारिणी

अग्रवाल मित्र मंडल के निर्विरोध चुनाव हुए संपन्न, जानिए नई कार्यकारिणी
UPT | अग्रवाल मित्र मंडल के निर्विरोध चुनाव संपन्न।

Jun 26, 2024 03:39

नोएडा में अग्रवाल मित्र मंडल के लिए वर्ष 2024-25 की कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी राजेंद्र जैन ने बताया कि कुल 23 विभिन्न पदों के लिए...

Jun 26, 2024 03:39

Noida News : नोएडा में आज मंगलवार को अग्रवाल मित्र मंडल के लिए वर्ष 2024-25 की कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी राजेंद्र जैन ने बताया कि कुल 23 विभिन्न पदों के लिए चुनाव होने थे, जिनके लिए 23 ही नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इस कारण सभी पद निर्विरोध भरे गए।


निर्विरोध चुने गए प्रमुख पदाधिकारी
  • अध्यक्ष : मुकेश कुमार गुप्ता
  • उपाध्यक्ष : विपिन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मूलचंद गुप्ता
  • महासचिव : मनोज गोयल भंगेल
  • सचिव : गिर्राज अग्रवाल, नेत्रपाल अग्रवाल, सुरेंद्र गर्ग
  • कोषाध्यक्ष : पुनीत गर्ग
  • सहकोषाध्यक्ष : जोगेंद्र बंसल
चुनाव अधिकारी राजेंद्र जैन ने दी बधाई
इसके अलावा कई अन्य सदस्य भी कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं। निवर्तमान अध्यक्ष विकास बंसल ने अपनी कार्यकारिणी को भंग किया और नई कार्यकारिणी ने तत्काल अपना पदभार संभाल लिया। चुनाव अधिकारी राजेंद्र जैन ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। यह जानकारी अग्रवाल मित्र मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष विकास बंसल द्वारा दी गई। नई कार्यकारिणी के गठन से अग्रवाल समुदाय में उत्साह का माहौल है और आशा की जा रही है कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में मंडल अपने उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करेगा।

Also Read

दो प्रशिक्षु दरोगाओं निलंबित, बिल्डर पहुंचा जेल, जानें क्या है पूरा मामला

6 Jul 2024 12:30 AM

गाजियाबाद रील बनाकर वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा : दो प्रशिक्षु दरोगाओं निलंबित, बिल्डर पहुंचा जेल, जानें क्या है पूरा मामला

डीसीपी ग्रामीण विवेक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दो इंस्पेक्टर एक बिल्डर के ऑफिस में बैठे दिख रहे हैं तथा निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून हाईवे के बीचों बीच दो लग्जरी कारें खड़ी कर प्रॉपर्टी डीलरों के साथ रील बनवा रहे हैं। और पढ़ें