अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला : 25 सितंबर से नोएडा में विदेशों से भी आएंगे खरीदार, तैयारियां शुरू

25 सितंबर से नोएडा में विदेशों से भी आएंगे खरीदार, तैयारियां शुरू
UPT | नोएडा में लगेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला

Jul 20, 2024 14:40

गौतम बुद्ध नगर में दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आयोजित होने जा रहा है। यह पांच दिवसीय मेला 25 से 29 सितंबर तक एक्सो मार्ट में चलेगा। प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और जिला उद्योग केंद्र इस मेले का आयोजन कर रहे हैं।

Jul 20, 2024 14:40

Short Highlights
  • 25 से 29 सितंबर तक होगा आयोजन
  • 2023 में लगा था पहला व्यापार मेला
  • राज्य में निवेश को करेगा आकर्षित
Noida News : गौतम बुद्ध नगर में दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आयोजित होने जा रहा है। यह पांच दिवसीय मेला 25 से 29 सितंबर तक एक्सो मार्ट में चलेगा। प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और जिला उद्योग केंद्र इस मेले का आयोजन कर रहे हैं। मेले में देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से हजारों खरीदारों के आने की उम्मीद है, जिनमें से एक हजार से अधिक ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है।

2023 में लगा था पहला व्यापार मेला
यह मेला दिल्ली में नवंबर में लगने वाले दो सप्ताह के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें सभी सेक्टरों से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। गौतमबुद्धनगर में पहली बार 2023 में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आयोजित हुआ था, जिसमें देश-विदेश से लाखों खरीदारों ने हिस्सा लिया था। इस वर्ष भी मेले को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और करोड़ों रुपये के कारोबार की उम्मीद है।

मुंबई में निकाला गया था रोड-शो
मेले की तैयारियों के एक हिस्से के रूप में, 12 जुलाई को मुंबई के उपनगरीय इलाके में एक सफल रोड शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने उत्तर प्रदेश की व्यापारिक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में विश्व नेता के रूप में उभर रहा है और एक ट्रिलियन-डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

राज्य में निवेश को करेगा आकर्षित 
इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश के विकास और मजबूत आर्थिक स्थिति को प्रदर्शित करना है। साथ ही, यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने और उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह मेला न केवल स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों के लिए अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा, बल्कि राज्य में निवेश को आकर्षित करने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंधों को मजबूत करने में भी मददगार साबित होगा।

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें