Noida News : 10 वर्षीय छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में संगीत शिक्षक गिरफ्तार

10 वर्षीय छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में संगीत शिक्षक गिरफ्तार
UPT | संगीत शिक्षक

Jul 04, 2024 12:59

नोएडा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। फेस-3 थाना क्षेत्र में एक संगीत शिक्षक पर अपनी 10 वर्षीय छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाने...

Jul 04, 2024 12:59

Noida News : नोएडा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। फेस-3 थाना क्षेत्र में एक संगीत शिक्षक पर अपनी 10 वर्षीय छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगा है। यह घटना न केवल शिक्षा जगत के लिए शर्मनाक है, बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चिंता का विषय है।

ये भी पढ़ें : यूपी में सुबह 3 बड़े हादसे : मिर्जापुर और मुरादाबाद में तीन-तीन मरे, यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत को मात

क्या है पूरा मामला 
घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की मां ने अपनी बेटी को लैपटॉप पर पोर्न वीडियो देखते हुए पाया। जब उन्होंने बच्ची से पूछताछ की, तो पता चला कि उसके संगीत शिक्षक ने ही उसे ये वीडियो दिखाए थे। मां के अनुसार, आरोपी शिक्षक सैमुअल अनुराग, जो दिल्ली के तुर्कमान गेट का रहने वाला है, पिछले एक साल से उनके घर आकर बच्ची को संगीत सिखा रहा था। इस घटना के बाद मां ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी शिक्षक गिरफ्तार 
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले पर कार्रवाई की। जांच के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के माता-पिता का कहना है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

Also Read

परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

6 Oct 2024 05:38 PM

मेरठ महेंद्र सिं​ह टिकैत जयंती : परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं। और पढ़ें